Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन, भारत में अब तक 20 लोग पाए गए संक्रमित

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2020, बुधवार। भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से अब तक कुल 20 लोग संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी लोग ब्रिटेन से आए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विभिन्न राज्यों में छह लोगों के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। इसके बाद 14 और लोगों के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रलय के अनुसार, 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से 33 हजार यात्री भारत आए हैं। इनमें से 114 लोग संक्रमित पाए गए। इनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सरकारी प्रयोगशालाओं को भेजे दिए गए हैं।

नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) में आठ नमूने, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स (NIBMG) कल्याणी (कोलकाता के पास) में एक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV), पुणे में एक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल  हेल्थ एंड न्यूरो-साइंसेज हॉस्पिटल (NIMHANS) बेंगलुरु में सात, हैदराबाद स्थित कोशिका एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र (CCMB) में दो, दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (IGIB) में एक सैंपल में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है।। इन लोगों को कोरोना केयर सेंटर में सिंगल रूम आइसोलेशन में रखा गया है।

जापान में दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोना के नए स्ट्रेन का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने जापान टाइम्स के हवाले से इसकी जानकारी दी है। 19 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटी महिला इस नए स्ट्रेन से संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा इसी महीने ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन से छह लोग संक्रमित मिले हैं। जापान में नए स्ट्रेन अब तक कुल 15 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।

अमेरिका में ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार कोलोराडो में यह मामला सामने आया है। यहां के गवर्नर जारेड पोलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। ब्रिटेन में पाए गए नए स्ट्रेन के मामले पहले से ही डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर में सामने आ गए हैं।

पाकिस्तान में मंगलवार को ब्रिटेन में पाए गए नए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया। नए स्ट्रेन के कुल तीन मामले सामने आए हैं। सिंध स्वास्थ्य विभाग का हवाला देते हुए, डॉन ने बताया कि ब्रिटेन से लौटे 12 लोगों के नमूने जीनोटाइपिंग के लिए लिए गए थे, जिनमें से छह पॉजिटिव थे और तीन के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने के बारे में पता चला।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!