Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डविज्ञान एवं प्राद्यौगिकी

सरकार ने प्रारम्भ की ‘मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा स्वरोजगार योजना’, अब उत्तराखंड में ही तैयार किए जायेंगे ‘ग्रीन सोलर पैनल’

प्लांट लगने से राज्य में सोलर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 फ़रवरी 2023, गुरुवार, देहरादून। उत्तराखंड में ही अब ग्रीन सोलर पैनल तैयार किए जाएंगे। इसके लिए लुमिनस पावर टेक्नोलॉजी की ओर से ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर में सोलर पैनल विनिर्माण प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट में 40 से 600 वाट क्षमता के पैनल बनेंगे। इससे आवासीय और व्यावसायिक उपयोग के लिए सौर ऊर्जा से बिजली बनाने के लिए पैनल्स उपलब्ध होंगे।

उत्तराखंड सरकार की ओर से सोलर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा स्वरोजगार योजना शुरू की है। इस योजना के तहत कई सोलर पावर प्लांट स्थापित हो चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रदेश में सोलर पैनल का उत्पादन नहीं होता है। पहली बार प्रदेश में लुमिनस पावर टेक्नोलॉजी सोलर पैनल प्लांट लगाने जा रहा है। यह प्लांट 12 के क्षेत्र में स्थापित होगा, जिसमें 500 मेगावाट प्रतिवर्ष की सोलर उत्पादन क्षमता होगी।

लुमिनस पावर टेक्नोलॉजी की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ प्रीति बजाज ने बताया कि उत्तराखंड में पहला सोलर पैनल रुद्रपुर में स्थापित किया जाएगा। ग्रीन एनर्जी में यह कंपनी का बड़ा कदम है। इस आधुनिक प्लांट में आवासीय व व्यावसायिक उपयोग के लिए उच्च गुणवत्ता के सोलर पैनल का डिजाइन व उत्पादन करने के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस साल के अंत तक प्लांट में उत्पादन शुरू हो जाएगा।

सरकार ने पंतनगर और सितारगंज में सोलर पैनल प्लांट लगाने के लिए अनुमति दे दी है। पंतनगर में सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में लुमिनस पावर टेक्नोलॉजी को प्लांट लगाने के लिए 12 एकड़ जमीन दी गई है। सितारगंज में आठ एकड़ जमीन और देने की प्रक्रिया है। कंपनी प्लांट पर 200 करोड़ का निवेश करेगी। इससे प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा इसके साथ ही रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!