Breaking News :
>>लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव>>कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन>>डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश>>जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण>>देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार>>BCI चेयरमैन के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन>>कीव पर रूसी मिसाइल हमले में छह लोगों की मौत, 33 घायल>>डिमटा बैंड के पास NH-707A का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त, दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह ठप>>‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ हुआ रिलीज>>रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला नया वाहन>>सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक, वेतन वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर>>वन, वन्यजीव और समुदायों की रक्षा को अपने करियर की सफलता का पैमाना बनाएं- उपराष्ट्रपति>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ
देश

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पब्लिक सेक्टर बैंकों के प्रमुखों के साथ करेंगी बैठक

सरकार का मानना है कि बड़े बैंकों के पास अधिक पूंजी होगी और वे ज्यादा-से-ज्यादा लोन दे पाएंगे

आकाश ज्ञान वाटिका। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बृहस्पतिवार को पब्लिक सेक्टर बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक के दौरान बैंकों के विलय को लेकर हाल में किये गए सरकार के फैसले, आर्थिक विकास को गति देने के लिए किये जाने वाले उपायों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में बैंकों की भूमिको को और सशक्त करने के लिए सरकार ने पिछले महीने के आखिर में दस सरकारी बैंकों का विलय कर चार बैंक बनाने की घोषणा की थी।

बैंकों के विलय पर हो सकती है चर्चा

वित्त मंत्री ने 30 अगस्त को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि इस मेगा मर्जर के साथ देश में पब्लिक सेक्टर बैंकों की संख्या घटकर 12 रह जाएगी। सरकार की इस घोषणा के बाद ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक का विलय पंजाब नेशनल बैंक में किया जाएगा। इससे देश के दूसरे सबड़े बैंक का गठन होगा।

इसके साथ ही केनरा बैंक और सिंडिकेट बैंक के विलय से देश के चौथे सबसे बैंक का गठन होगा। इसी तरह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक के विलय से पांचवें सबसे बड़े बैंक का गठन होगा। वहीं इंडियन बैंक एवं इलाहाबाद बैंक के विलय के साथ देश का सातवां सबसे बड़ा बैंक बनेगा।

सरकार का मानना है कि बड़े बैंकों के पास अधिक पूंजी होगी और वे ज्यादा-से-ज्यादा लोन दे पाएंगे और वे ज्यादा बड़ा शॉक अब्जार्ब कर सकते हैं। इस बैठक के दौरान सरकार विलय को लेकर बैंकों से फीडबैक प्राप्त करेगी। इसके अलावा विलय की रणनीति एवं समयसीमा को लेकर भी चर्चा किये जाने की संभावना है।

दूसरी तरफ चार बैंक यूनियनों की ओर से दो दिन की हड़ताल के आह्वान पर भी चर्चा हो सकती है। बैंक यूनियनों ने 25 सितंबर की मध्यरात्रि से दो दिन की हड़ताल की घोषणा की है।

सरकार के उपायों पर बैंकों के कदमों की हो सकती है समीक्षा

इसके अलावा सीतारमण नीतिगत दरों में कटौती का लाभ कर्ज लेने वालों को देने के लिए बैंकों की ओर से उठाये गए कदमों की समीक्षा भी कर सकती हैं। इसके अलावा पिछले एक माह में एनबीएफसी और एचएफसी कंपनियों के लिए सरकार की ओर से किये गए उपायों पर बैंकों के रुख पर भी चर्चा की जा सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!