Breaking News :
>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
देश

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल के ढाई वर्ष हुए पूरे

आकाश ज्ञान वाटिका। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपना आधा यानी ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार के ढाई वर्ष में विकास योजना को मूर्त रूप देने के साथ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और मुख्यमंत्री की परिश्रमी व ईमानदार कार्यशैली के कारण देश दुनिया में उत्तर प्रदेश की छवि बदली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को कार्यभार संभालने के बाद प्रशासनिक ढांचे में बदलाव की पहल की। सरकार के ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आज अपने सरकारी आवास पर उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ मीडिया को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को सुशासन, सुरक्षा व विकास देने के साथ जनता के विश्वास का प्रतीक बने। हमारी सरकार ने पहली ही बैठक में लघु और सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया। किसान व गरीब सदैव ने हमारी सरकार की प्राथमिकता पर हैं। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना ,ऋण मोचन, जैसी ढेरों योजनाओं को लागू कर सुशासन की जहां नींव रखी, वहीं प्रदेश में भयमुक्त वातारण बनाने की दिशा में काम किया

उत्तर प्रदेश में आज भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल के ढाई वर्ष पूरे हो गए हैं। गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों के बारे में आज पत्रकारों से बातचीत करेंगे। इस दौरान वह अगले ढाई वर्ष में सरकार की योजनाओं के बारे में भी खुलासा कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले उन योजनाओं को बढ़ाया जिनके माध्यम से 2019 का रास्ता आसानी से पार किया जा सके। कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर पुलिस को एनकाउंटर के लिए खुली छूट दी गई। इससे प्रदेश में निवेशकों का आना-जाना शुरू हुआ। दो वर्ष में सरकार ने इंसेफेलाइटिस पर मिशन मोड में काम किया, इसके साथ ही बिजली को गांव-गांव तक पहुंचाने का सफर भी तय किया। उत्तर प्रदेश में अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धीरे-धीरे करके विधानसभा चुनाव 2022 का रास्ता बनाने में अभी से जुट गए हैं।

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने ‘एक जिला, एक उत्पाद’ से युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले। यहां निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित किया। इंवेस्टर समिटि और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के सहारे उत्तर प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने बताया सरकार के ढाई वर्ष जन आकांक्षाओं को परवान चढ़ाने वाले रहे हैं। ढाई वर्ष में विकास योजनाओं को मूर्त रूप देने, भ्रष्टाचार पर अंकुश और मुख्यमंत्री की कठोर परिश्रमी और ईमानदार कार्यशैली के कारण देश दुनिया में उत्तर प्रदेश की छवि बदली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!