Breaking News :
>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया
स्वास्थ

कई सारे न्यूट्रिशन्स से भरपूर है अमरूद

आकाश ज्ञान वाटिका। फलों में ऐसे कई तरह के न्यूट्रिशन्स छिपे होते हैं जिनकी जरूरत हमें सेहतमंद बने रहने के लिए होती है। बारिश के मौसम में बाजारों में नजर आने वाले हरे-पीले रंग के अमरूद स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी काफी अच्छे होते हैं। फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम से भरपूर अमरूद का रोजाना सेवन करने से आप कब्ज, कैंसर और हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई समस्याओं से बचे रह सकते हैं।

1. अमरूद में विटमिन बी-9 मौजूद होता है, जो हमारे शरीर की कोशिकाओं और डीएनए की मरम्मत का काम करता है।

2. इसमें मौजूद मैग्नीशियम-पोटैशियम की मात्रा हार्ट और मसल्स को दुरूस्त रखते हैं जिससे कई सारी बीमारियां दूर रहती हैं।

3. हाई एनर्जी फ्रूट की कैटेगरी में शामिल अमरूद को विटमिन और मिनरल्स का पावर हाउस भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि 100 ग्राम के एक अमरूद में वे सभी विटमिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जिनकी हमारे शरीर को जरूरत होती है।

4. अमरूद में पाए जाने वाले विटमिन सी की वजह से शरीर में आयरन के अवशोषण की क्षमता बढ़ जाती है।

5. अमरूद पोटैशियम का अच्छा स्रोत है, जो हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट नामक फ्लूइड और सोडियम के स्तर को संतुलित बनाए रखता है। इलेक्ट्रोलाइट की कमी से व्यक्ति को अत्यधिक थकान महसूस होती है।

6. अमरूद में फाइबर अच्छी-खासी मात्रा में मौजूद होता है तो अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो अपनी डाइट में अमरूद शामिल करें।

7. रोजाना एक अमरूद खाने से आपका ब्लडप्रेशर कंट्रोल में रहता है।

8. अमरूद में पाया जाने वाला विटमिन ए और ई आंखों के साथ ही बालों और स्किन के लिए भी बहुत ही अच्छा होता है।

9. अमरूद मेटाबॉलिज़्म की प्रक्रिया को दुरुस्त रखने के साथ कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रित रखता है। इसलिए डाइटिंग करने वाले लोगों को इसका नियमित सेवन करना चाहिए है।

10. विटमिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों भरपूर यह फल हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाता है। इसके नियमित सेवन से सर्दी-ज़ुकाम जैसी समस्याएं परेशान नहीं करतीं।

11. अमरूद लाइकोपीन नामक फाइटो न्यूट्रीएंट से भरपूर है, जो हमारे शरीर को कैंसर और ट्यूमर से बचाता है।

12. इसकी कोपलों और मुलायम पत्तियों को चबाने से मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।

13. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है इसलिए डायबिटीज़ के मरीज़ भी इसका सेवन कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!