Breaking News :
>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की अभिनव पहल : भविष्य की शिक्षा के लिए शिक्षकों को AI से कर रहा सशक्त>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
उत्तराखण्ड

कर रहे थे गंगनहर किनारे सफाई, भुगतना पड़ गया जुर्माना; जानिए कैसे

रुड़की: गंगनहर किनारे पड़े कूड़े को एकत्रित कर रहे एक शिक्षक को उस समय सफाई करना भारी पड़ गया, जब जानकारी के अभाव में उन्होंने कूड़े को आग लगा दी। उसी दौरान वहां से गुजर रही नगर निगम की टीम ने जब कूड़े को आग लगाते हुए देखा तो उन्होंने शिक्षक पर जुर्माना ठोक दिया। हालांकि, बाद में जब अधिकारियों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने जुर्माने की रकम न्यूनतम कर दी।

गणेशपुर गंगनहर किनारे पर पड़े कूड़े कचरे को देखकर एक शिक्षक ने उसे एकत्रित कर ढेर बना दिया। कूड़े में पॉलीथिन आदि भी थी। कूड़ा हवा के कारण इधर-उधर उड़कर गंगनहर में न गिर जाए। इस बात को देखते हुए उन्होंने कूड़े के ढेर को आग लगा दी। उसी दौरान नगर निगम की टीम वहां आ गई। कूड़े को आग लगाते देख टीम के सदस्य वहां रुक गए। उन्होंने शिक्षक से पूछा कि आग किसने लगाई।

निगम की टीम से अंजान शिक्षक ने बिना कुछ सफाई दिये बता दिया कि यह आग उन्होंने लगाई है। इस पर टीम ने शिक्षक का नाम और पता पूछा। इसके बाद उनके हाथ में चालान थमा दिया। तब शिक्षक को पता चला कि उन पर कूड़ा जलाने पर जुर्माना हो गया है। हालांकि बाद में उन्होंने टीम को बताया कि सफाई करने के उद्देश्य से उन्होंने कूड़ा एकत्रित किया था। टीम के सदस्यों ने बताया कि वे चालान में कटिंग नहीं कर सकते हैं। इसलिए इस संबंध में अधिकारियों से मिल लें। शिक्षक के एक साथी गुरुवार को नगर निगम पहुंचे। उन्होंने पूरी बात सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट को बताई। इस पर सहायक नगर आयुक्त ने जुर्माने की राशि न्यूनतम कर दी।

वसूला 34,700 का जुर्माना

रुड़की: नगर निगम की एंटी पॉलीथिन स्क्वायड की टीम ने नगर निगम क्षेत्र से विभिन्न स्थानों पर गंदगी फैलाने और पॉलीथिन का इस्तेमाल करने पर 22 लोगों के चालान काटे। इन लोगों से निगम की टीम ने 34 हजार 700 रुपये वसूले हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!