Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्ड

अतिक्रमणकारी चुनाव लड़ने के अयोग्य, अवैध निर्माण पर कैंट बोर्ड लाचार

देहरादून: सार्वजनिक सड़क, पटरी, नदी-नालों आदि पर अतिक्रमण करने वाले निकाय चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। वहीं, हाईकोर्ट के आदेश से अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा निर्माण शुरू करने वालों के खिलाफ कैंट बोर्ड लाचार दिख रहा है।

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त प्रावधान हैं। ऐसे लोग चुनाव लड़ने के भी पात्र नहीं हैं। नगर निकायों में 19 तरह की अयोग्यताएं हैं, जिसके दायरे में आने वाले अभ्यर्थी चुनाव लड़ने के पात्र नहीं माने जाते हैं।

आरटीआइ कार्यकर्ता अधिवक्ता नदीमउद्दीन ने बताया कि ऐसी 19 तरह की अयोग्यताओं को लेकर उन्होंने ‘नगर निगम चुनाव कानून’ नामक पुस्तक लिखी है। यह उनकी विभिन्न विषयों को मिलाकर 42वीं पुस्तक है।
कैंट बोर्ड सीईओ ने अब एसीएस को लिखा पत्र

जनप्रतिनिधियों की शह और पुलिस-प्रशासन के निगाह फेरने के बाद प्रेमनगर में अतिक्रमणकारी बेखौफ हो गए हैं। राजमार्ग के जिन हिस्सों से प्रशासन ने बीते दिनों अतिक्रमण हटाया था, वहीं पर दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया है।

कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) जाकिर हुसैन ने इस मामले में 21 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के साथ ही जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी पत्र लिखा था। जब इस पर कोई कार्रवाई नहीं की हुई तो अब सीईओ ने अपर मुख्य सचिव (एसीएस) ओम प्रकाश को भी पत्र लिखकर हालात से अवगत कराया है।

पत्र में सीईओ ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश पर हटाए गए अतिक्रमण के बाद इस दिशा में अनदेखी की जा रही है। उन्होंने अपने स्तर पर भी दोबारा हो रहे अतिक्रमण को हटाने का प्रयास किया, मगर उन्हें समुचित पुलिस बल नहीं मिल पाया। यदि अतिक्रमण के प्रति इसी तरह अनदेखी की जाती रही तो हालात पहले की तरह हो जाएंगे और यह कोर्ट की अवमानना भी होगी। उन्होंने मांग की कि हाई कोर्ट के आदेश के अनुरूप अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए।

सुरक्षा दीवार निर्माण को डीएम को पत्र

सीईओ जाकिर हुसैन ने एक पत्र जिलाधिकारी को भी भेजा, जिसमें उन्होंने ढालदार क्षेत्र में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कई भवनों का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है और ढाल पर किए गए कटान के कारण वह कभी भी नीचे खिसक सकते हैं।

मोहलत बेकार, पिलर भी खिसकाए

कुछ लोगों ने अपना अतिक्रमण ध्वस्त करने के लिए प्रशासन से दो दिन की मोहलत मांगी थी। अब प्रशासन के आंखे मूंदने के बाद ऐसे लोगों की पौ बारह हो गई है। वहीं, मौका पाकर कुछ लोगों ने पिलर भी खिसका लिए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!