Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
राजनैतिक-गतिविधियाँ

निकाय चुनाव: 8.04 लाख मतदाता करेंगे 199 पदों पर फैसला

देहरादून: नगर निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यालय ने वोटर लिस्ट को लगभग अंतिम रूप दे दिया है और अब इक्का-दुक्का नाम ही बढ़ने की संभावना है। देहरादून के पंचास्थानि चुनावालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जिले के छह नगर निकायों में वोटरों की संख्या 8.04 लाख है, जो कि दो महापौर व चार पालिका अध्यक्ष समेत 193 पार्षद-सभासद पदों का फैसला करेंगे। सर्वाधिक वोटर संख्या की बात करें तो 100 वार्ड वाले देहरादून नगर निगम में अकेले 77.72 फीसद वोटर हैं, जबकि सबसे कम महज 1.12 फीसद वोटर हरबर्टपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में हैं।

आदर्श लोकतंत्र में महिला वोटरों की भागीदारी भी बेहतर होनी चाहिए। इस मुकाबले डोईवाला नगर पालिका सबसे अच्छी स्थिति में है और देहरादून नगर निगम महिला-पुरुष मतदाताओं के बेहतर अनुपात में दूसरे स्थान पर है। डोईवाला में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या महज 5.32 फीसद कम है और दून में यह आंकड़ा 7.82 फीसद है। वहीं, सबसे कम महिला मतदाता नगर पालिका परिषद मसूरी में हैं। यहां पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाता 20.95 फीसद कम हैं। जिले के औसत की बात करें तो पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या 8.36 फीसद कम है।

निकायवार वोटरों की संख्या

निकाय————महिला——-पुरुष————–कुल

देहरादून———–300095—-325540——-625635

ऋषिकेश———-39391——44116———-83507

डोईवाला———–23000—–24304———-47304

विकासनगर——-8707——-9384————18091

मसूरी————–9454——11959———-21413

हरबर्टपुर———–4299——-4736————-9035

जिले में होंगे 378 मतदान केंद्र

देहरादून के सभी छह नगर निकायों में 378 मतदान केंद्र होंगे। जबकि मतदेय स्थलों की संख्या 867 होगी। इनमें सबसे अधिक 284 मतदान केंद्र व 670 मतदेय स्थल देहरादून नगर निगम में होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!