Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

महंगाई के विरोध में आशा, भोजनमाताओं और संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 सितम्बर 2021, गुरुवार,  ऋषिकेश। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले भोजन माता, आशाएं, संविदा एवं ठेका कर्मचारियों ने महंगाई के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।

गुरुवार को भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले संगठन सदस्यों ने योग नगरी रेलवे स्टेशन से तहसील तक महंगाई के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में भी महंगाई, रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ भोजन माता और आशाओं सहित सहयोगी संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसीलदार अमृता शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन में कहा कि देश में पेट्रोलियम पदार्थ, गैस सिलिंडर, भवन निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की कीमतें बढ़ गई हैं। तिलहन और आम आदमी की जरूरत की हर सामग्री की कीमतें बढ़ती ही जा रही हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से पहले ही औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित हुई है। बेरोजगारी और वेतन कटौती से पहले ही लोग परेशान हैं। बीते तीन वर्ष में महंगाई दर छह प्रतिशत की सीमा को पार कर चुकी हैं। दवा के मूल्य में भी अत्यधिक वृद्धि हुई है। कुल मिलाकर समाज का हर वर्ग मूल्य वृद्धि और महंगाई से परेशान है।

प्रदर्शनकारी संगठनों ने प्रधानमंत्री से इस पर लगाम लगाते हुए आम आदमी को राहत देने की मांग की। प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजीव विश्नोई, अनीता चौहान, गंगा गुप्ता, शीला ध्यानी, ललितेश विश्वकर्मा, कंचन बंसल, वीवी थपलियाल, सरस्वती रावत, राजेंद्र शर्मा, ज्योति रस्तोगी, अनीता थापा आदि शामिल हुए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!