Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
खेल-जगत

सौरव गांगुली की जिंदगी को पर्दे पर उतारने की तैयारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 सितम्बर 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्में में बायोपिक बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक कई दिग्गजों की बायोपिक को बनाकर रिलीज किया जा चुका है। अब इस कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के लीजेंड खिलाड़ी सौरव गांगुली का भी नाम जुड़ गया है। जी हां, जल्द ही सौरव गांगुली की कहानी फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाली है। इस बात की जानकारी मशहूर निर्माता-निर्देशक लव रंजन ने दी है।

लव रंजन ने अपने प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सौरभ गांगुली की बायोपिक की घोषणा कर दी है। गुरूवार को उन्होंने लव रंजन फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट साझा किया। इस नोट में उन्होंने लिखा, ‘हमें यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि लव रंजन फिल्म्स दादा की बायोपिक को प्रोड्यूस करेगा।’ सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

सौरव गांगुली, जिन्हें दादा के नाम से जाना जाता है। वह भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ी और लंबे समय तक कप्तान रहे हैं। सभी के दिलों में उनके लिए एक खास जगह रही है। एक क्रिकेटर के रूप में 90 के दशक से लेकर वर्तमान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष होने तक, सौरभ गांगुली की जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में कई अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाए है।

वहीं अपनी बायोपिक की घोषणा होने के बाद सौरभ गांगुली ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी बायोपिक बनने की घोषणा करने के बाद खुशी जाहिर की है। सौरभी गांगुली ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘क्रिकेट मेरी जिंदगी रही है, इसने मेरे सिर को ऊंचा करके आगे बढ़ने का आत्मविश्वास और क्षमता दी। एक सफर, जिसने मुझे पाला है। रोमांचित हूं कि लव फिल्म्स मेरी यात्रा पर एक बायोपिक का निर्माण करेगी और इसे बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी।’

हालांकि सौरभ गांगुली का किरदार कौन अभिनेता निभाएंगे इसका अभी तक पता नहीं चला है। सौरभ गांगुली की बायोपिक का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग करेंगे। लव फिल्म्स ने ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘दे दे प्यार दे’, ‘मलंग’ और ‘छलांग’ जैसी सफल फिल्मों का निर्माण किया है। उनकी आने वाली फिल्मों में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लव रंजन के निर्देशन में बन रही ‘कुत्ते’ और ‘उफ्फ’ शामिल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!