Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तर-प्रदेश

सीएम योगी ने विख्यात लेखक तथा नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र को उनकी जयंती पर किया नमन

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 सितम्बर 2021, गुरुवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हिन्दी के विख्यात लेखक तथा नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र को उनकी जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी प्रांगण में भारतेन्दु हरिश्चंद्र की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी समारोह की शृंखला में आज भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जी की प्रतिमा का अनावरण किया ।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि अक्सर होता है कि कोई व्यक्ति सिर्फ एक पक्ष को लेकर चल पाता है। सभी क्षेत्रों में पारंगत होने के बावजूद अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम कूट कूट के भरा हो, यह कम देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि भारतेन्दु जी हर क्षेत्र में पूर्ण पारंगत होने के साथ ही राष्ट्र के लिए समर्पित थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जिस बोली को हम बोल रहे हैं, उसमें विदेशी आक्रांताओं और अन्य के कारण तमाम शब्द जुड़ते गए और बोली खिचड़ी सी हो गई थी। भारतेन्दु जी ने इसके बाद अथक प्रयास से निज भाषा उन्नति अहै…का भाव जगाया। उन्होंने जताया कि हम अपनी भाषा में सिखाने का प्रयास करेंगे तो हर कोई जल्दी सीखेगा।

jagran

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना अपने लेखों तथा नाटक से भरी। उनको पता था कि गुलामी की बेडिय़ों को तोडऩा है तो वह अपनी भाषा के जरिए हो सकता है, यह भाव भारतेन्दु जी ने जगाया। उन्होंने अपनी कृति के साथ ही एक-एक बात के माध्यम से जन मानस को प्रभावित करने का प्रयास किया।

भारतेन्दु नाट्य अकादमी में प्रतिमा अनावरण समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारतेंदु नाट्य अकादमी के संस्थापक निदेशक पद्मश्री राज बिसारिया, हेमेन्द्र भाटिया, दीपेश चौधरी, अतुल तिवारी, सुरेश शर्मा, सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ, सलीम आरिफ, राम चंद्र सिंह, राकेश श्रीवास्तव, जेपी सिंह, विभांशु वैभव, सुशील कुमार, अरुण त्रिवेदी, रमा अरुण त्रिवेदी, चित्रा मोहन, जितेंद्र मित्तल, ललित पोखरिया, राघव प्रकाश, मिराज आलम, अवनीश मिश्रा, दिलीप आर्या, संजय यादव, मनोज शर्मा, रोहित त्रिपाठी, विजय सैनी, अभिषेक गुप्ता, कृष्ण गोपाल, वैभव सारस्वत, अरुण शेखर, राजीव राज, ब्रजेश व्यास, भूपेश जोशी, अजीत सिंह, राजेश त्रिपाठी, अशोक पाठक, नल्नीश नील आदि को भी सम्मानित किया ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!