Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्ड

जनपद की सभी 318 ग्राम पंचायतों के परिवार रजिस्टरों का होगा डिजिटलाईजेशन

मंगलौर बायपास की डीपीआर शीघ्र की जाये तैयार

हरिद्वार कल्चर के नाम से शुरू की जाये बस सेवा

हरिद्वार। जनपद प्रभारी, पर्यटन, लोनिवि, पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने सीसीआर सभागार पहुॅचकर जनपद में चल रहे विकास कार्यों की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने पंचायतीराज विभाग की समीक्षा के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि हरिद्वार जनपद की सभी पंचायतों के परिवार रजिस्टर का डिजिटलाईजेशन किया जायेगा, जिससे जन सामान्य को त्वरित गति से ऑनलाइन परिवार रजिस्टर की नकल जारी की जा सकेगी।

उन्होंने पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों को पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों, आश्रमों आदि के दर्शन एवं भ्रमण हेतु हरिद्वार कल्चर के नाम से बस सेवा संचालन की दिशा में कार्य करने, दिव्यांग श्रद्धालुओं के घाट तक पहुॅचने के लिए विशेष व्यवस्था करने, सर्वानन्द घाट पर स्नान हेतु स्थान चिन्हित करने, श्रद्धालुओ तथा एनआरआई आदि के बैठने, मल्टी लेंग्वेज हैड फोन, रैम्प, शू कवर आदि की व्यवस्था बनाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कृषि, उद्यान तथा भेषज विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि जनपद में किसानों की आय में वृद्धि तथा रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराने के लिए परम्परागत कृषि की खेती के स्थान पर वर्टिकल फार्मिंग, हाईड्रोपोनिक्स, स्वायल तथा एक्वा फार्मिंग को बढ़ाया देने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद में एवाकाडो, चन्दन, ड्रेगन फ्रूट तथा जड़ी बूटी उत्पादन को बढ़ावा देने के निर्देश दिये। उन्होंने पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध रहें तथा समय समय पर पशु चिकित्सकों द्वारा गौशालाओं का निरीक्षण किया जाये, कहीं पर भी गऊ लावारिश न रहे। जनपद में गौशाला निर्माण हेतु प्रीफैब्रीकेटेड स्ट्रक्चर निर्माण की दिशा में कार्य किया जाये तथा सभी गौशालाओं की मोनीटरिंग की जाये।

उन्होंने उरेडा विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि बस स्टोप्स पर सोलर लाइट से मोबाइल चार्जिंग की संभावनाएं तलाशते हुए कार्य योजना तैयार की जाये। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि मंगलौर पायपास निर्माण हेतु सर्वेक्षण करते हुए शीघ्रता से डीपीआर तैयार की जाये। जिन सम्पर्क मार्गों की स्थिति खराब है, उन्हें ठीक किया जाये। उन्होंने जल संस्थान तथा जल निगम की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि हरकी पौड़ी क्षेत्र में पानी की उपलब्धता निरन्तर बनी रहे ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल की समस्या न हो और इस कार्य हेतु सम्बन्धितों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य किया जाये। उन्होंने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सभी घरों तक पानी पहुॅचाने तथा खोदी गई सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर सही करने के निर्देश दिये।

उन्होंने सभी अधिकारियों को समयबद्धता, गुणवत्ता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने ’ सभी विभागों को निर्देश दिये गये कि अवशेष धनराशि को अतिशीघ्र व्यय कर जनपद के विकास कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास किया जाय।

बैठक में बीजेपी जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, लव शर्मा, दिनेश सिंह पंवार, विक्रम भुल्लर आदि ने पेयजल विभाग द्वारा उपभोक्ता को पानी के अनाप-शनाप बिल भेजे जाने, विभिन्न सम्पर्क मार्ग खराब होने, मंगलौर बायपास सहित विभिन्न समस्याओं एवं विषयों पर जानकारी दी, जिस पर मंत्री जी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिला योजना के अन्तर्गत जनपद को कुल 6735 लाख (सड़सठ करोड़ पैंतीस लाख) धनराशि आवंटित की गयी है जिसमें से अब तक 3785 लाख (सैंतीस करोड़ पिच्चासी लाख) व्यय हो चुका है। राज्य सैक्टर के अन्तर्गत 51834 लाख (पांच सौ अट्ठारह करोड़ चौंतीस लाख) रूपए राज्य सरकार द्वारा दिया गया। जिसमें से 32094 लाख (तीन सौ बीस करोड़ चौरानवे लाख रूपए) व्यय किए जा चुके हैं। केन्द्र पोषित योजनाओं के अन्तर्गत जनपद को 26823 लाख (दो सौ अड़सठ करोड़ तेईस लाख) रूपए की धनराशि प्राप्त हुई है। जिसमें से 21892 लाख (दो सौ अट्ठारह करोड़ बयानवे लाख रूपये) व्यय कर लिये गये है। बाह्य साहयतित योजना के अन्तर्गत जनपद को 5753 लाख (सतावन करोड़ तिरेपन लाख रूपये) की धनराशि प्राप्त हुई है जिसमें से 30 करोड़ रूपये विभागों द्वारा खर्च कर लिये गये। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मंत्री जी द्वारा दिये गये निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।

इस दौरान डीएफओ वैभव सिंह,,ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की आशीष मिश्रा, सीएमओ डॉ.आरके सिंह मुख्य शिक्षा अधिकाीर केके गुप्ता, पीडी केएन तिवारी, डीडीओ वेदप्रकाश, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, यूपीसीएल ई.ई. दीपक सैनी, अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल,लव शर्मा, दिनेश सिंह पंवार, विक्रम भुल्लर आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!