Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे हैं ओमिक्रोन के मामले : सरकार की बढ़ाई चिंता

सरकार ने क्रिसमस और नए साल को ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 दिसम्बर, 2021, शुक्रवार, मुम्बई। महाराष्ट्र  में लगातार बढ़ रहे ओमिक्रोन के मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है, जिसे देखते हुए शुक्रवार को राज्‍य सरकार ने क्रिसमस और नए साल के समारोहों को ध्यान में रखते हुए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। हाल ही में देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, इस मामले में केंद्र सरकार के आंकड़ों से पता चला है कि देश में दिल्‍ली और महाराष्ट्र में ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले सबसे अधिक है। ऐसा कहा जाता है कि ये नया वैरिएंट बार-बार और असामान्य रूप से बड़ी संख्या में म्यूटेशन से गुजरने में सक्षम है। इसे लेकर दुनिया भर के चिकित्सा विशेषज्ञों और सार्वजनिक स्वास्थ्य पेशेवरों ने इसकी ट्रांसमिसिबिलिटी, इम्यून सिस्टम और वैक्सीन प्रतिरोध जैसे पहलुओं पर पहले से चिंता व्‍यक्‍त की है।

महाराष्ट्र सरकार शुक्रवार को व्यापक निर्देश जारी करेगी जिसमें होटल और रेस्तरां में विवाह समारोहों में सभाओं से संबंधित दिशानिर्देश शामिल होंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को सरकार के कोविड-19 टास्क फोर्स के साथ एक वर्चुअल बैठक की, जहां प्रस्तावित दिशानिर्देशों के विवरण पर चर्चा होने की संभावना थी। गौरतलब है कि में महाराष्ट्र सरकार पहले ही इस बारे में अलग से कई तरह के निर्देश जारी कर चुकी है। मुंबई में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधात्मक आदेश 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या के साथ-साथ बड़े समारोहों और पार्टियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए लागू किए गए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुरुवार को ओमिक्रोन के 23 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही महाराष्ट्र में इस तरह के संक्रमणों की संख्या बढ़कर अब 88 तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटों के दौरान लगभग 615 लोग इस संक्रमण के बाद स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। जबकि 17 लोग एक ही समय में घातक वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य में कोविड-19 संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 7,897 हो गई है। पिंपरी चिंचवाड़ नगर आयुक्त ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोविड-19 पर राज्य सरकार के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय पुलिस संहिता (आईपीसी) की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!