Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

हरीश रावत के ट्वीट को लेकर क्या कहा काबीना मंत्री हरक सिंह रावत ने ली चुटकी, जानिए क्या कहा ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 दिसम्बर, 2021, शुक्रवार, देहरादून। इंटरनेट मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पोस्ट के बाद कांग्रेस में हुई असहज स्थिति के बीच उत्तराखंड के वन मंत्री डॉo हरक सिंह रावत ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत खुद को प्रदेश में कांग्रेस का चेहरा बनाने के लिए दबाव की राजनीति कर रहे हैं।

काबीना मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने गुरुवार को दिल्ली जाने से पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट में कहा कि वैसे तो यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। लेकिन, कांग्रेस की ओर से प्रदेश में किसी एक चेहरे पर चुनाव न लड़ने का एलान किया गया है। इसके बाद से हरीश रावत पार्टी पर खुद के चेहरे पर चुनाव लड़ने का दबाव बना रहे हैं।

यह उनकी दबाव की केवल रणनीति मात्र है, और कुछ नहीं। वन मंत्री डॉo हरक सिंह रावत ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए दिल्ली जा रहे हैं। वह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। विधानसभा क्षेत्र में लंबित केंद्रीय विद्यालय और मेडिकल कालेज के निर्माण को चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व शुरू कराने का अनुरोध करेंगे, जिससे की वह विधानसभा क्षेत्र को अपने वायदे अनुसार दो बड़ी सौगात दे सकें।

दरअसल, उत्तराखंड में पार्टी के चुनाव अभियान का जिम्मा संभाल रहे पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनाव से ऐन पहले बुधवार को कई ट्वीट कर संगठन के मोर्चे पर असहयोग और नकारात्मक रुख पर हमला बोला था। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव प्रचार की रणनीति तय करने में फ्री हैंड नहीं मिलने का इशारा कर भी पार्टी को निशाने पर लिया था। रावत के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने मौजूदा परिस्थितियों के लिए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को ही सीधे जिम्मेदार ठहरा दिया था। इसके बाद से ही कांग्रेस में उथल-पुथल की स्थिति बन गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!