Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
ताज़ा खबरेंदेश

गुजरात में वडोदरा में एक कैमिकल फैक्‍टरी में आग लगने से चार मजदूरों की हुई मौत, कई मजदूर घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 दिसम्बर, 2021, शुक्रवार, वडोदरा। गुजरात के वडोदरा के पास वड़सर ब्रिज क्षेत्र में कैंटोन लेबोरेटरीज कंपनी का बॉयलर फट जाने से चार मजदूरों की मौत हो गई और कई मजदूर घायल हो गए। प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने से पहले तेज धमाका हुआ था। आग की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंच चुके हैं। आग बुझाने का कार्य जारी है।

कैमिकल फैक्‍टरी में हुए ब्लास्ट के कारण आसपास के मकान एवं फ्लैट में कांच टूट गए तथा एक जोरदार धमाके की आवाज से कुछ मकानों में दरारें भी देखी गई। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हुई है जबकि दस के जख्मी होने की खबर है। बॉयलर के ब्लास्ट के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है लेकिन फैक्‍टरी के पास ही रह रहे मजदूर परिवारों के बच्चों के भी इस हादसे में जख्मी होने के समाचार मिल रहे हैं।

वडोदरा गुजरात औद्योगिक इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट क्षेत्र में स्थित कैंटोन लेबोरेटरी कंपनी का बायलर शुक्रवार को अचानक फट गया। आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज सुनी तो लगा जैसे कोई ट्रेन की दुर्घटना हुई है अथवा भूकंप आया है। कंपनी में सुरक्षा उपकरणों को लेकर आपराधिक लापरवाही बरती जा रही थी जिसका भी इसे एक परिणाम माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है साथ ही इस घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

पीड़ित परिवारों ने सरकार से न्याय की मांग करते हुए मुआवजे की भी मांग रखी है। लोगों का कहना है कि सुरक्षा उपकरणों के अभाव के चलते यह हादसा हुआ है इससे इनकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि सुरक्षा के नाम पर इस फैक्टरी पर कोई साधन उपलब्ध नहीं नजर आते हैं। नजदीक से ही सुबह 9:00 बजे एक ट्रेन गुजर रही थी ट्रेन के निकल जाने के बाद यह धमाका हुआ नागरिकों का यह भी कहना है कि अगर ट्रेन गुजरते वक्त ही यह हादसा होता तो शायद यह और भी खतरनाक रूप ले सकता था।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिन पहले गुजरात के पंचमहल के गोघंबा में स्थित एक कैमिकल फैक्‍टरी में भी ब्‍लास्‍ट के बाद आग लग गई थी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ये ब्‍लास्‍ट भी इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!