Breaking News :
>>उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण>>देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत>>बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाना है? रोजाना खाएं ये पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स>>तांबा-एल्युमीनियम की कीमतों में आई उछाल, घरेलू उपकरणों और EV की कीमतें बढ़ने के आसार>>महिला टी20 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक हफ्ते में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, मुख्य सचिव ने NCORD बैठक में दिए कड़े निर्देश>>पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग>>चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू>>2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का मिला आशीर्वाद>>मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित>>तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट>>कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान>>झारखंड छात्र आंदोलन ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें, छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान>>एलआईसी के ओएफएस को जबरदस्त रिस्पॉन्स, सरकार को मिले 31,552 करोड़ रुपये>>रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा>>वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व>>मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा
उत्तराखण्ड

निर्मल गंगा अभियान का असर,देखने को मिला गंगोत्री में

गंगोत्री धाम में  निर्मल गंगा अभियान का असर नजर आने लगा है। यहां गंगा घाट पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त हुई है। साथ ही प्लास्टिक कूड़े के निस्तारण को मशीन लगाई गई।

देहरादून,  गंगोत्री धाम में के निर्मल गंगा अभियान का असर नजर आने लगा है। यहां न केवल गंगा घाट पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त हुई है, बल्कि कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर पंचायत प्रशासन भी गंभीर हुआ है। नतीजा, गंगोत्री में प्रस्तावित बस पार्किंग स्थल के पास कूड़ा प्रबंधन संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। साथ ही प्लास्टिक कूड़े को कॉम्पेक्ट करने के लिए कॉम्पेक्टर मशीन भी लगा दी गई है।

की ओर से बीते दिनों गोमुख से लेकर हरिद्वार तक गंगा की निर्मलता एवं स्वच्छता के लिए निर्मल गंगा अभियान चलाया गया। इसके तहत गंगोत्री में यात्रियों, तीर्थ पुरोहितों व व्यापारियों को जागरूक किया गया। साथ ही गंगोत्री में कूड़े-कचरे की ग्राउंड तस्वीर भी दिखाई गई। इसके बाद से धाम में घाटों पर स्वच्छता की तस्वीर बदली है।

यात्री और तीर्थ पुरोहित अब कूड़े को कूड़ेदान तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही घाटों पर स्वच्छता के लिए नगर पंचायत गंगोत्री प्रशासन ने नियमित तौर पर कर्मी तैनात कर दिए हैं। इसके साथ ही कूड़ा प्रबंधन के लिए संयंत्र भी लगाया जा रहा है।

गंगोत्री नगर पंचायत के प्रशासक एवं एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गंगोत्री में प्लास्टिक कूड़े की छंटाई कर उसे कॉम्पेक्टर के जरिए कॉम्पेक्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही जैविक कूड़े के प्रबंधन के लिए संयंत्र तैयार किया गया है। बताया कि जैविक कूड़े की खाद तैयार की जाएगी। इस पर तेजी से काम चल रहा है। गंगोत्री में घाट, सड़क, मंदिर परिसर व गंगोत्री बाजार में स्वच्छता के लिए खास निर्देश दिए गए हैं।

पर्यटक कनखू बैरियर पहुंचा रहे कूड़ा

गंगोत्री गोमुख ट्रैक पर जाने वाले पर्यटक भी अभियान से प्रेरित हुए हैं। हर दिन गंगोत्री नेशनल पार्क के पास 15 से 20 किलो कूड़ा एकत्र हो रहा है। पहले पर्यटक कूड़े को गोमुख क्षेत्र में ही छोड़ देते थे।

ओर गोमुख से हरिद्वार तक निर्मल गंगा अभियान चलाया गया था। इस अभियान में गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में पहुंच कर पर्यटकों को जागरूक किया। प्लास्टिक व पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए संकल्प पत्र भी भराए।

इसके अलावा पानी, शीतल पेय की बोतलें, चिप्स, नमकीन, बिस्किट के पैकेटों को भी गोमुख क्षेत्र में न छोड़ने की अपील गई थी। इस पर गंगोत्री नेशनल पार्क के अधिकारियों व कनखू बैरियर में तैनात करते कर्मियों ने भी सतर्कता दिखाई। हर दिन गंगोत्री नेशनल पार्क के गोमुख क्षेत्र में 150 पर्यटक जा रहे हैं। साथ ही वे अपने साथ लेकर गए सामग्री से निकलने वाले कूड़े को वापस लेकर आ रहे हैं।

गंगोत्री नेशनल पार्क के कर्मी राजवीर सिंह रावत कहते है कि हर पर्यटक के सामान की जांच की जा रही है। इसमें प्लास्टिक पैकिंग से संबंधित सामग्री की सूची तैयार की जा रही है। जब पर्यटक लौट रहे हैं, तो कनखू बैरियर के पास प्लास्टिक की बोतल, नमकीन, चिप्स, बिस्किट के पैकेट आदि कूड़ेदान में डाल रहे हैं। हर दिन इस कूड़ेदान से 15 से 20 किलो प्लास्टिक का कूड़ा एकत्र हो रहा है। पार्क प्रशासन की ओर से दिए गए निर्देश और  निर्मल गंगा अभियान से पर्यटक भी जागरूक हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!