Breaking News :
>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी ने मा० राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद में आवागमन रूट एवं कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थायें चाक-चौबंद बनाने के दिए निर्देश

सभागार कलेक्ट्रेट में सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 नवम्बर 2023, बुधवार, देहरादून। माननीय राष्ट्रपति भारत के 07 से 09 नवम्बर 2023 तक जनपद देहरादून में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मा० राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद में आवागमन रूट एवं कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थायें चाक चौबंद बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि एवं एनएच के अधिकारियों को आवागमन रूट को सुगम एवं गढ्ढामुक्त रखने तथा विद्युत विभाग को झूलती तारों को ठीक करने, वन विभाग को रूट पर पेड़ों की लोपिंग एवं गिरासू पेड़ों को काटने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को आवागमन रूट सहित राज्य स्थापना दिवस हेतु बनाए गए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था तथा विभागीय अधिाकारियों को अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सीटिंग प्लान सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण कर लिया जाए। कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं को आपसी समन्वय से पूर्ण करें। उन्होंने नगर निगम को सफाई व्यवस्था बनाने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यक्रम स्थल, आवागमन के दौरान मय चिकित्सक एम्बुलेस तैनात रखने तथा विद्युत विभाग को कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध विद्युत व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून वैभव सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल, उप जिलाधिकारी सदर नन्दन कुमार आईएएस, संयुक्त सचिव एमडीडीए रजा अब्बास, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० संजय जैन, उप जिलाधिकारी चकराता हरगिरी गोस्वामी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के.एस. नेगी, उप नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून गोपाल राम बिनवान, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, होमगार्ड कमाण्डेंट राहुल सचान, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, सहायक निदेशक सूचना बी.सी. नेगी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर कुलियाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!