Breaking News :
>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

देश की सत्ताधारी पार्टी, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ‘भाजपा’ आज मना रही है अपना स्थापना दिवस

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी कार्यालय में भाजपा का झंडा फहराया

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अप्रैल 2022, बुधवार, नई दिल्ली। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का आज स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस को लेकर पार्टी की तरफ से कई तरह की तैयारियां की गई हैं। पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्थापना दिवस तीन वजहों से बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। पहला- देश की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। दूसरा कारण- तेजी से बदलती वैश्विक परिस्थितियां, बदलता हुआ ग्लोबल ऑर्डर। इसमें भारत के लिए लगातार नई संभावनाएं बन रही हैं। तीसरा कारण- कुछ समय पहले चार राज्यों में भाजपा की डबल इंजन सरकार वापस लौट गई हैं। तीन दशकों बाद राज्यसभा में किसी पार्टी की संख्या 100 पर पहुंची है।

प्रधानमंत्री मोदी ने परिवारवाद को लेकर विरोधी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए राजनीति और राष्ट्रनीति साथ साथ चलते हैं, लेकिन ये भी सच्चाई है कि अभी भी देश में दो तरह की राजनीति चल रही है। एक राजनीति है परिवारभक्ति की, और दूसरी है राष्ट्रभक्ति की। परिवारवादी पार्टियों ने देश के युवाओं को भी कभी आगे नहीं बढ़ने दिया, उनके साथ हमेशा विश्वासघात किया है। आज हमें गर्व होना चाहिए कि आज भाजपा ही इकलौती पार्टी है जो इस चुनौती से देश को सजग कर रही है, सतर्क कर रही है।

केंद्रीय स्तर पर और अलग अलग राज्यों में कुछ राजनीतिक दल हैं जो सिर्फ अपने परिवार के हितों के लिए काम करते हैं। परिवारवादी सरकारों में परिवार के सदस्यों का स्थानीय निकाय से लेकर संसद तक में दबदबा रहता है। ये लोग भले ही अलग अलग राज्यों में हो, लेकिन परिवारवाद के तार से जुड़े रहते हैं। एक दूसरे के भ्रष्टाचार को ढककर रखते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे देश में दशकों तक कुछ राजनीतिक दलों ने सिर्फ वोटबैंक की राजनीति की। कुछ लोगों को ही वायदे करो, ज्यादातर लोगों को तरसाकर रखो, भेदभाव-भ्रष्टाचार ये सब वोटबैंक की राजनीति का साइड इफेक्ट था, लेकिन भाजपा ने इस वोटबैंक की राजनीति को ना सिर्फ टक्कर दी है, बल्कि इसके नुकसान, देशवासियों को समझाने में भी सफल रही है।

आज देश में ऐसी सरकार है जिसकी वैचारिक निष्ठा अंत्योदय में है। गरीबों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के हितों के लिए, उनके उत्थान के लिए काम करना, ये हमारी पार्टी के मूल संस्कार हैं। इसलिए आज गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों के साथ ही महिलाएं भाजपा के पक्ष में खड़ी हुई हैं, वो नए युग की ताकत का प्रतिबिंब है। पिछले कई चुनावों में हमने लगातार देखा है, भाजपा का विजय तिलक करने के लिए सबसे आगे हमारी माताएं-बहनें आती हैं। ये केवल एक चुनावी घटना भर नहीं है। ये एक ऐसा सामाजिक और राष्ट्रीय जागरण है जिसका इतिहास में विश्लेषण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज पूरी दुनिया देख रही है कि इतने मुश्किल समय में भारत 80 करोड़ गरीबों, वंचितों को मुफ्त राशन दे रहा है। 100 साल के इस सबसे बड़े संकट में गरीब को भूखा न सोना पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है। सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ हम सबका विश्वास प्राप्त कर रहे हैं। देश के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

कुछ समय पहले ही देश ने 400 बिलियन डॉलर यानि तीस लाख करोड़ रुपए के उत्पादों के निर्यात का लक्ष्य पूरा किया है। कोरोना के इस समय में इतना बड़ा लक्ष्य हासिल करना, भारत के सामर्थ्य को दिखाता है। बीते वर्षों में देश ने ये देखा कि अपने नागरिकों का जीवन आसान बनाना भाजपा सरकारों की, डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता रही है। गरीबों को पक्के घर से लेकर शौचालय के निर्माण तक, आयुष्मान योजना से लेकर उज्ज्वला तक, हर घर जल से लेकर हर गरीब को बैंक खाते तक ऐसे कितने ही काम हुए हैं, जिनकी चर्चा में कई घंटे निकल सकते हैं।

स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा का कार्यक्रम

  • भाजपा के सभी मंडलों, जिला कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
  • भाजपा के मुख्यमंत्री, मंत्री एवं विधायक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
  • सात से 20 अप्रैल तक पूरे देश में सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जिले और मंडलों तक ले जाने का काम करेंगे।
  • 12 अप्रैल को टीकाकरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
  • 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • भाजपा ने विदेशी राजनयिकों को पार्टी मुख्यालय पर आमंत्रित किया है। उन्हें पार्टी के बारे में जानकारी दी जाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को फ्रांस, इटली, स्विट्जरलैंड, सिंगापुर, हंगरी, नार्वे, यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल समेत 13 देशों के राजदूतों और मिशन प्रमुखों से संवाद करेंगे। अहम यह है कि ये सभी राजनयिक भाजपा मुख्यालय आएंगे। दो दिन पहले ही नेपाल के प्रधानमंत्री व नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देऊबा अपनी पत्नी और कैबिनेट मंत्रियों के साथ भाजपा मुख्यालय आए थे। इस दौरान यह राय बनी कि दोनों देशों के राजनीतिक दलों के बीच भी संवाद बढ़ना चाहिए। नड्डा पार्टी की विचारधारा और विकास से जुड़े मुद्दों पर उनसे बात करेंगे। सवालों के जवाब भी देंगे।

जनसंघ और भाजपा की विकास यात्रा पर एक छोटी डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। नेशन फ‌र्स्ट के नाम से एक काफी टेबल बुक भी लांच किया जाएगा। भाजपा की यह कवायद इसलिए खास है, क्योंकि किसी पार्टी की ओर से पहली बार इस तरह की शुरुआत हुई है। दरअसल, भाजपा और केंद्र सरकार चाहती है कि विदेश में भी हर स्तर पर संवाद कायम हो। सरकारों के बीच भी बातचीत हो और खासकर पड़ोसी देशों के राजनीतिक दलों के साथ भी मंथन हो। बुधवार की मुलाकात में नड्डा के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, भाजपा उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, विदेश विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाला, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी भी होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!