Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
ताज़ा खबरेंदेश

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया, मुठभेड़ स्थल से हथियार भी हुए बरामद

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अप्रैल 2022, बुधवार, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा त्राल में आज बुधवार सुबह सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी है कि इलाके में ऑपरेशन समाप्त हो गया है। मारे गए आतंकियों के शवों व मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियारोें को सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों आतंकियों के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। जब इस बात की पुष्टि हो गई कि इलाके में और कोई आतंकी मौजूद नहीं है तो सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन समाप्त होने की घोषणा की।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अवंतीपोरा के त्राल इलाके में मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों में अंसार गजवातुल हिंद का आतंकी सफत मुजफ्फर सोफी उर्फ माविया और लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी उमर तेली उर्फ तल्हा मारा गया है। ये दोनों बीते माह खनमोह में सरपंच समीर अहमद की हत्या में भी शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि अवंतीपोरा के त्राल इलाके में आतंकियों के देखे जाने के बाद एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने यहां संयुक्त अभियान चलाया हुआ था। जब सुरक्षाकर्मी आतंकियों की तलाश में अभियान चलाए हुए थे, तभी छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख, उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकवादियों ने जवाबी कार्रवाई से पहले दोनों आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया परंतु जब उन्होंने हथियार डालने से इंकार दिया तो जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

शुरूआती मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने दूसरे आतंकी को एक बार फिर आत्मसमर्पण करने का मौका दिया परंतु इस बार भी जब उसने जवाब में गोलीबारी जारी रखी तो सुरक्षाबलों ने उसे भी मार गिराया। सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!