Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

आज पूरे प्रदेश में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा, मुख्‍यमंत्री योगी ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अप्रैल 2022, बुधवार, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी आज अपना 42वां स्‍थापना द‍िवस धूमधाम से मना रही है। इस बार भाजपा का स्‍थापना द‍िवस समारोह कई मायनों में बेहद खास है। वजह है उत्‍तर प्रदेश में भाजपा ने 37 वर्षों बाद इत‍िहास रचते हुए लगातार दूसरी बार यूपी की सत्‍ता पर कब्‍जा क‍िया है।

स्‍थापना द‍िवस के मौके पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ और मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंंह की मौजूदगी में लखनऊ स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सुबह नौ बजे ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद शोभायात्रा शुरु हुई। ज‍िसमें सैकड़ों की संख्‍या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

स्‍थापना द‍िवस समारोह के मौके पर पार्टी कार्यकताओं को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि भारतीय जनता पार्टी की यात्रा देश और दुनिया के विश्लेष्कों के लिए कौतूहल का विषय है। ये यात्रा बहुत कुछ कह देती है,भारतीय जनसंघ की स्थापना का उद्देश्य यही था कि हमें सत्ता की राजनीति नहीं, हमें भारत के लिए समर्पण का भाव पैदा करने वाले लोगों को एक राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य करना है। मुख्‍यमंत्री ने क‍हा क‍ि सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम मोदी सरकार ने दिया है। वहीं स्‍थापना द‍िवस के मौके पर स्‍वतंत्र देव स‍िंंह ने कहा क‍ि, समर्पण और देशभक्ति का भाव किसी दूसरे दल में देखने को नहीं मिलेगा।

भाजपा के स्‍थापना द‍िवस के मौके पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दींं। उन्‍होंने कहा क‍ि, ‘उदात्त लोकतांत्रिक व राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति सदैव आबद्ध, विश्व के विशालतम राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी प्रतिबद्ध एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व ढेरों शुभकामनाएं!’

विदित रहे कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का 42वां स्थापना दिवस आज प्रदेशभर में मनाया जा रहा है। दोबारा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के बाद उत्साह में डूबी पार्टी इस मौके पर संगठन की एकजुटता का संदेश देने का  भी प्रयास कर रही है। इस अवसर पर हर कार्यकर्ता के घर पर भाजपा का ध्वज लगाया गया है। इस अवसर पर सभी मंडलों में शोभायात्रा भी निकाली गई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सुन रहे हैं।

भाजपा का स्थापना दिवस छ: अप्रैल को मनाया जाता है। इस बार उत्तर प्रदेश में पार्टी ने पहले से ही इसे बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी कर रखी थी। प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी जिला व मंडलों में ध्वजारोहण (पार्टी का ध्वज) होगा। साथ ही शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। शोभायात्रा के समापन के समय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित क‍िया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!