Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

नेचुरल गैस पाईप लाईन बिछाने के संबंध में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने एचपीसीएल के उप महाप्रबंधक एवं संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अप्रैल 2022, मंगलवार, नैनीताल (सूचना)। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कैंप कार्यालय नैनीताल में हिंदुस्तान पैट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड शहरी गैस वितरण परियोजना (एचपीसीएल) के उपमहाप्रबंधक जीएचवी राव एवं संबंधित अधिकारियों के साथ नैनीताल, भीमताल एवं भवाली शहर में नेचुरल गैस पाईप लाईन बिछाने के संबंध में आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप महाप्रबंधक (एचपीसीएल) ने गर्ब्याल को शहर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा गैस पाईप लाईन बिछाने के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद मे 162 गैस पाईप लाईन बिछाई जा रही है जिसमें से 100 गैस पाईप लाइनों में कार्य पूर्ण हो चुका है शेष जगहों पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि नैनीताल भीमताल एव भवाली शहर में गैस स्टेशन हेतु 350-350 स्क्वायर मीटर भूमि की नितांत आवश्यकता है जिस पर जिलाधिकारी गर्ब्याल द्वारा संबंधित गैस स्टेशन हेतु नैनीताल शहर में लकड़ी टाल, भवाली में रामगढ़ तिरहा एवं भीमताल शहर में सिडकुल में भूमि देने की सहमति देते हुए अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी को तत्काल भूमि उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गैस पाईप लाईन बिछाने से जहां शहरों में सस्ती गैस उपलब्ध होगी वही आग लगने की घटनाएं भी नहीं होगी एंव आम लोगों को एक अच्छी सुविधा भी प्राप्त होगी।

बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अशोक चौधरी ने जिलाधिकारी गर्ब्याल को अवगत कराया है कि एचपीसीएल द्वारा पाईप लाईन बिछाने के उपरांत नगर के मार्गों में पेच वर्क का कार्य मानकों के अनुसार नहीं किया गया है जिससे सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने एचपीसीएल के उप महाप्रबंधक को निर्देश दिए हैं कि जिन जगहों पर गैस पाईप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है उन स्थानों का लोक निर्माण विभाग, नगर निगम एवं संबंधित एचपीसीएल के अधिकारी संयुक्त रुप से निरीक्षण करें, साथ ही उन्होंने एचपीसीएल के अधिकारियों को सख्त चेतवानी दी है कि यदि कार्यों में मानकों के आधार पर कमी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, अधिशासी अभियंता सिंचाई के.एस. बिष्ट, अधिशासी अभियंता ए.के. जोशी के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!