Breaking News :
>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या
दिल्लीदेश

आज मनाया जा रहा देश का 76वां गणतंत्र दिवस, कर्तव्य पथ की परेड में निकाली गई विभिन्न राज्यों की झांकियां 

देशभर में जश्न का माहौल 

दिल्ली में 60 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती

दिल्ली- एनसीआर। देशभर में आज जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है, हर तरफ भारत माता की जय के नारों की गूंज सुनायी दे रही है। आज देश 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूम- धाम के साथ मना रहा है। हर भारतीय देशभक्ति के रस से सराबोर नजर आ रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में देशभर के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकाली गई। गणतंत्र दिवस के जश्न में कर्तव्य पथ पर दिल्ली झांकी प्रदर्शित की गई, जिसने हर किसी का मन मोह लिया। गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में 60 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें से 15 हजार जवान सिर्फ कर्तव्य पथ के आसपास रहेंगे। दिल्ली में 7000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

नई दिल्ली जिला उपायुक्त दिल्ली देवेश महला ने बताया कि परेड के दौरान 6 लेयर का मल्टी-लेयर सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। साथ ही 60 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें 15 हजार जवान सिर्फ कर्तव्य पथ के आसपास तैनात रहेंगे। इनमें पैरामिलिट्री फोर्स के जवान, एनएसजी कमांडो, एसपीजी कमांडो, बम डिटेक्टिव टीम, स्वाट कमांडो, क्विक रिस्पांस टीम और डॉग स्क्वॉड भी तैनात है।

उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में 7000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, जिनमें से 1000 से ज्यादा कैमरे सिर्फ परेड रूट पर नजर रख रहे हैं। इन कैमरों में फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) का इस्तेमाल किया जा रहा है जो संदिग्ध अपराधियों और आतंकवादियों की पहचान करने में मदद करेगा। कैमरों में 50000 से ज्यादा वांटेड अपराधियों और आतंकियों का डेटा फीड किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!