Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
फिल्म-जगत

वीकएंड पर बॉक्स ऑफिस की जंग, नई रिलीज और पुरानी हिट के बीच दिलचस्प मुकाबला

 सिनेमाघरों में इस वक्त तीन फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक ओर रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म धुरंधर लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है, वहीं प्रभास की नई फिल्म द राजा साब ने रिलीज के साथ ही तगड़ी शुरुआत की है। दूसरी ओर, फिल्म इक्कीस की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है।

प्रभास स्टारर द राजा साब ने पहले दिन शानदार ओपनिंग दर्ज की थी। फिल्म ने रिलीज के साथ ही दर्शकों का ध्यान खींचा और शुरुआती कलेक्शन ने इसे बड़ी फिल्मों की कतार में खड़ा कर दिया। हालांकि, तीसरे दिन आते-आते इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद कुल बॉक्स ऑफिस आंकड़े मजबूत बने हुए हैं। अगर रविवार को फिल्म को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिलता है, तो यह जल्द ही 100 करोड़ क्लब में जगह बना सकती है।

वहीं रणवीर सिंह की धुरंधर रिलीज के कई हफ्तों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में सफल रही है। फिल्म ने अपने 37वें दिन भी करोड़ों की कमाई कर यह साबित कर दिया कि दर्शकों की पसंद अब भी इसके साथ है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है और यह वैश्विक स्तर पर बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

इसके उलट, इक्कीस की बॉक्स ऑफिस यात्रा अब सुस्त पड़ती दिखाई दे रही है। शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक प्रदर्शन करने के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी ऑन-स्क्रीन मौजूदगी भी दर्शकों को लंबे समय तक सिनेमाघरों तक नहीं खींच पा रही है।

रविवार का दिन तीनों फिल्मों के लिए अहम माना जा रहा है। वीकएंड का आखिरी दिन बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में उछाल ला सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या द राजा साब अपनी रफ्तार दोबारा पकड़ पाएगी, धुरंधर अपना दबदबा बनाए रखेगी या फिर इक्कीस को राहत की सांस मिलेगी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *