Breaking News :
>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

AAP के विधायकों को खरीदने के आरोपों पर भाजपा ने अख्तियार किया गंभीर रुख

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अगस्त 2022, बुधवार, नई दिल्लीआम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी ने भी गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भाजपा पर आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने के लगाए गए आरोप की जांच की मांग की गई है। भाजपा सांसदों ने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की है। 

पूर्व दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि दिल्ली की नई आबकारी नीति में घोटाले पर आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बार-बार बयान बदल रहा है। पहले इसे राजस्व बढ़ाने वाला कदम बताया गया।

CBI को जांच सौंपे जाने पर इस नीति को वापस ले लिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली के सभी सांसदों ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी के आरोपों की जांच की मांग की है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सीबीआइ की जांच आगे बढ़ने पर कहा कि उपराज्यपाल ने इसे लागू किया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआइ का छापा पड़ने पर कहा कि मनीष सिसोदिया के सामने भाजपा में शामिल होकर केजरीवाल सरकार को गिराने का प्रस्ताव रखा गया। फिर कहा गया कि आप विधायकों को खरीदने की कोशिश हो रही है।

मनीष सिसोदिया और आप विधायकों को किसने फोन किया उसका नाम सार्वजनिक होना चाहिए। उपराज्यपाल को पत्र लिखकर इसकी जांच कराने की मांग की गई है जिससे कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी की सच्चाई सामने आ सके। वहीं, सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि रिश्वत लेना और देना दोनों अपराध है, इसलिए AAP विधायकों को पैसे देने के लिए फोन करने वालों का नाम सामने आना चाहिए। वहीं, संसद प्रवेश वर्मा ने कहा आरोप लगाकर भाग जाना अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों की पुरानी आदत है। 

इससे पहले मंगलवार को पूर्व दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने कहा था कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के भ्रष्टाचार सामने आ रहे हैं। दिल्ली के लोगों को ऐसा प्रतीत होने लगा है कि आप सरकार में न तो सरकारी खजाना सुरक्षित है और न स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे। शराब घोटाले की जांच चल रही है, जिससे कि भ्रष्टाचारियों को सजा मिले। भ्रष्टाचारियों को उनके पद से हटाने की लड़ाई चल रही है। इसी बीच शिक्षा विभाग में भी बड़ा घोटाला सामने आ गया है।

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा था कि नांगलोई स्थित दिल्ली सरकार के स्कूल में पंखा गिरने से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। वह अस्पताल में भर्ती है। पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। लगभग चार सौ स्कूलों की इमारतें असुरक्षित हैं। स्कूलों में कमरों के निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर लोकायुक्त ने मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में शिकायत करने के कारण उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा मेरे ऊपर मानहानि का केस किया गया। लेकिन, इससे वह भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज नहीं दबा सकते हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!