Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

बिहार में कानून मंत्री पर विवाद जारी; आवश्यक फैसला लें नीतीश-तेजस्वी : कांग्रेस

महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और वामदलों ने भी कार्तिक सिंह को मंत्री बनाए जाने को लेकर आपत्ति जाहिर की थी

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अगस्त 2022, बुधवार, पटनामुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में विधि मंत्री बनाए गए पटना के बाहुबली अनंत सिंह के करीबी एमएलसी कार्तिक कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। कार्तिक कुमार के स्थान पर अब  गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री डॉ० शमीम अहमद को नया विधि मंत्री बनाया गया है। वहीं कार्तिक को अब बिहार के गन्ना उद्योग विभाग में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नए मंत्रियों के विभागों में बदलाव को लेकर कैबिनेट सचिवालय से आदेश भी जारी कर दिया है। बता दें कि पहली सितंबर तक के लिए हाईकोर्ट ने कार्तिक कुमार को जमानत दी थी। 

मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से मुख्‍य सचिव आमिर सुबहानी ने राज्‍यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि संविधान के अनुच्‍छेद 166 (3) में प्रदत्‍त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एवं संविधान के अधीन बनी कार्यपालि‍का नियमावली के नियम 6 (1) एवं 7 (1)  के अनुसार मुख्‍यमंत्री की सलाह से राज्‍यपाल के आदेश पर कार्तिक कुमार को विधि विभाग के स्‍थान पर गन्‍ना उद्योग विभाग एवं गन्‍ना उद्योग विभाग के मंत्री डॉ शमीम अहमद विध‍ि विभाग का कार्य आवंटित किया गया है। 

कार्तिक कुमार को बिहार का विधि मंत्री बनाए जाने को लेकर काफी विवाद

16 अगस्त को कार्तिक कुमार को बिहार का विधि मंत्री बनाए जाने को लेकर काफी विवाद था। उन पर अपहरण के एक मामले में फरार होने को लेकर वारंट जारी हुआ था। इसके बाद से कार्तिक सिंह पर बीजेपी काफी हमलावर थी। यहां तक कि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस और वामदलों ने भी कार्तिक सिंह को मंत्री बनाए जाने को लेकर आपत्ति जाहिर की थी। वहीं दूसरी तरफ मामले में नीतीश कुमार ने भी यह स्पष्ट कर दिया था कि इस मामले में वह कुछ भी फैसला नहीं लेंगे। जो फैसला लेना है वह तेजस्वी यादव ही लेंगे। अब विवादों को विराम देने के लिए तेजस्वी यादव ने बड़ा फैसला ले लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!