Breaking News :
>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री महाराज ने श्री महासू देवता से की प्रदेश की खुशहाली की कामना

हनोल के जागड़ा मेले में प्रतिभाग कर मंदिर में टेका माथा

हजारों श्रद्धालुओं ने किये देवदर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अगस्त 2022, मंगलवार, देहरादून। जौनसार-बावर के हनोल स्थित श्री महासू देवता मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूजा-अर्चना के साथ दो दिवसीय परंपरागत “जागड़ा” महोत्सव का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर जागड़ा को राजकीय मेले का दर्जा दिलाने वाले प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे।

जौनसार-बावर के हनोल स्थित श्री महासू देवता मंदिर में मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूजा-अर्चना के साथ 30-31अगस्त, 2022 तक चलने वाले दो दिवसीय परंपरागत “जागड़ा” महोत्सव का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर जागड़ा को राजकीय मेले का दर्जा दिलाने वाले प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। सिद्धपीठ श्री महासू देवता मंदिर हनोल में प्रारम्भ हुए “जागड़ा” मेले में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों सहित हिमाचल प्रदेश से आये हजारों श्रद्धालुओं ने देवदर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी हनोल मंदिर में पहुँच कर माथा टेका और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

जौनसार बावर में क्षेत्र में सबसे बड़े मेले के रूप में प्रसिद्ध जागड़ा महोत्सव जिसे हाल ही में राजकीय मेला घोषित किया गया है में हनोल महासू मन्दिर में आज पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पंहुचे। जिला प्रशासन, पुलिस व मंदिर समिति ने जहाँ एक ओर इस आयोजन के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की हैं वहीं दूसरी ओर मेले में आने वाले लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपनी ओर से भण्डारे की व्यवस्था की है। महासू देवता मंदिर में देवदर्शन के लिए सुबह से ही लंबी लाइनें लगी रही।

“जागड़ा” मेले के लिए महासू मंदिर और महासू नगरी को फूूलों से सजा कर भव्य एवं दिव्य रूप दिया गया है। जागड़ा पर्व के दौरान हनोल की सड़कें भी 2 किलो मीटर तक रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। इस बार मन्दिर परिषद् भण्डारे के पंडाल में एलसीडी स्क्रीन लगाकर मंदिर प्रांगण के नृत्य नाच गाने को लाइव दिखाया जा रहा है। हनोल पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने महासू मंदिर में माथा टेका। साथ ही उन्होंने कहा मानव उत्थान समिति के द्वारा खाद्यान्न सामग्री की व्यवस्था की गई है साथ ही उन्होंने कहा इस बार मन्दिर समिति के द्वारा काफी अच्छा व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए हनोल में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद थी।

मेलाधिकारी उप जिलाधिकारी सौरव असवाल ने बताया कि मेले के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर इंतजाम किए गए थे। इस दौरान पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल , जनजाति आयोग के अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, सीओ विकासनगर संदीप नेगी, थाना अध्यक्ष आशीष रावियान सचिव मोहन लाल सेमवाल, तहसील दार चमन सिंह ,सीआर राजगुरु, रमेश डोभाल, रतन सिंह चौहान, जितेंद्र चैहान, एसडीओ अशोक कुमार, मातबर राणा,निरीक्षक पूरण, श्याम सिंह तोमर, सुरेश जिनाटा,आदि मौजूद रहे।

म्बंधित खबरों के लिए नीचे लिंक्स पर क्लिक करें :

https://akashgyanvatika.com/maharaj-declared-hanols-jagda-as-a-state-fair/

https://akashgyanvatika.com/mla-khajan-das-expressed-his-gratitude-to-cabinet-minister-maharaj-for-declaring-jagda-mela-to-be-held-at-shri-mahasu-devta-mandir-hanol-as-state-tourism-fair/

https://akashgyanvatika.com/cabinet-minister-maharaj-sent-food-items-to-the-storehouse-of-20-thousand-people-in-jagra/

https://www.youtube.com/watch?v=vB3JN44a_eA&t=53s

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!