Breaking News :
>>जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न>>यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल>>युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री>>“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल>>6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल>>सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान>>अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन>>नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल>>जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां>>iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा>>‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म>>ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी>>रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही>>हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्‍यमंत्री योगी वाराणसी में NDRF के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अगस्त 2022, बुधवार, लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित तीन जिलों गाजीपुर, चंदौली और वाराणसी का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। मुख्‍यमंत्री गाजीपुर, चंदौली का हवाई सर्वेक्षण करने के ल‍िए दोपहर 12:50 बजे रवाना होंगे। गाजीपुर, चंदौली का दौरा करने के बाद सीएम योगी शाम करीब 4:30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे।

वाराणसी में मुख्‍यमंत्री गंगा में एनडीआरएफ के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा करेंगे। इसके बाद गोयनका विद्यालय में सीएम योगी बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के बाद राहत सामग्री का वितरण करेंगे। सीएम वाराणसी में ही रात्रि विश्राम करेंगे और कल सुबह दर्शन पूजन के बाद लखनऊ के ल‍िए रवाना होंगे।

र‍िहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी जाने से लोग परेशान

उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, बेतवा और चंबल नद‍ियों के उफनाने से कई ज‍िलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। प्रयागराज और वाराणसी में गंगा खतरे के न‍िशान से ऊपर बह रही है। र‍िहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी जाने से लोग परेशान हैं। वहीं क‍िसानों की फसलें भी बाढ़ ने तबाह कर दी हैं। प्रदेश के कई ज‍िलों में सूखे के हालात है इसके बाद भी बाढ़ नदी क‍िनारे बसे कई शहरों को प्रभाव‍ित कर रही है। वाराणसी में घाटों पर बाढ़ का पानी होने की वजह से शवदाह में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। काशी विश्वनाथ कारिडोर में बाढ़ का पानी घुसने से वहां पर भी प्रत‍िबंध लगाया गया है।

भारी बार‍िश और कई बांधों से पानी छोड़े जाने की वजह से उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना ने धारण कर ल‍िया रौद्र रूप

भारी बार‍िश और कई बांधों से पानी छोड़े जाने की वजह से यूपी में गंगा, यमुना ने रौद्र रूप धारण कर ल‍िया है। प्रदेश में दो लाख से अध‍िक लोग बाढ़ से प्रभाव‍ित है। प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया जिलों में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जालौन, बांदा और प्रयागराज में यमुना नदी, लखीमपुर खीरी में शारदा नदी और घाघरा नदी बाराबंकी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नद‍ियों में उफान से प्रशासन की च‍िंता बढ़ गई है। बाढ़ प्रभाव‍ित इलाकों में 24 घंटे टीमें अलर्ट मोड पर काम कर रही हैं। लोगों को सुरक्ष‍ित जगहों पर ले जाया जा रहा है और उनके भोजना का भी प्रबंध क‍िया जा रहा है।

उप मुख्‍यमंत्री सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में मंगलवार को बाढ़  प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने नाव से दारागंज, बक्शी बांध, पत्रकार कालोनी, राजापुर, गंगानगर सहित कई इलाकों का जायजा लि‍या था। बाढ़ में फंसे लोगों से उन्‍होंने बातचीत भी की और राहत सामग्री का वितरण किया था। बता दें क‍ि जल शक्‍ति मंत्री स्‍वतंत्र देव स‍िंह ने भी बाढ़ प्रभाव‍ित इलाकों का दौरा क‍िया था। इस दौरान उन्‍होंने अध‍िकार‍ियों को बाढ़ पीड़‍ितों की हर संभव मदद करने का भी न‍िर्देश द‍िया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!