Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने की औद्योगिक विकास के कार्यों की समीक्षा

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर तेजी से विकास करने का दिया निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अगस्त 2022, बुधवार, गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के कार्यों की समीक्षा करते हुए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) प्रबंधन को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर तेजी से विकास करने का निर्देश दिया। ऑनलाइन समीक्षा में गोरखपुर से जुड़े गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन क्रय किया जा रहा है। जल्द से जल्द दो हजार एकड़ जमीन खरीदने का लक्ष्य है।

उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाना चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक समीक्षक के रूप में दिखे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी प्राधिकरणों में लैंड बैंक बढ़ाया जाए, जिससे उद्यमियों को समय से भूखंड उपलब्ध कराया जा सके। मुख्यमंत्री ने अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाने पर भी जोर दिया।

ईज आफ डूइंग बिजनेस का सभी प्राधिकरण पालन करें : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उद्यमियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। ईज आफ डूइंग बिजनेस का सभी प्राधिकरण पालन करें। किसी भी रूप में उद्यमियों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। किसी भी पटल पर फाइल रुकनी नहीं चाहिए। अनापत्ति प्रमाण पत्र से लेकर भूखंड का आवंटन व कब्जा कम से कम समय में दिया जाए। उन्होंने सभी प्राधिकरणों को अपनी छवि सुधारने की सलाह भी दी।

उद्यमियों से समय-समय पर संपर्क किया जाए और उनके सलाह पर विचार भी हो : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने सभी सीईओ से कहा कि अपने यहां निवेश बढ़ाए जाएं। उद्यमियों को जो सुविधाएं चाहिए, उन्हें उपलब्ध कराई जाए। अवस्थापना सुविधाओं को लेकर शिकायत नहीं आनी चाहिए। उद्यमियों से समय-समय पर संपर्क किया जाए और उनके सलाह पर विचार भी हो। उन्होंने कहा कि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भी काम किया जाए। इसको लेकर उद्यमियों से बात की जाए और निर्यात को लेकर उन्हें जागरूक किया जाए। यदि कोई समस्या आती है तो उसका निराकरण भी कराया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!