Breaking News :
>>उत्तराखंड में देर रात कांपी धरती, उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप>>हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, आज से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति के विविध कार्यक्रम>>14 महिलाओं को तीलू रौतेली, 35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान>>शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>55 साल, 5000 मैच और अनगिनत रिकॉर्ड… जानिए कैसे बदलता गया पुरुष वनडे क्रिकेट का रोमांच>>स्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए जनसहभागिता जरूरी- डीएम>>बार-बार फूल रही है सांस तो न करें नजरअंदाज, दिल से लेकर फेफड़ों तक इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>कपकोट में खीर गंगा नदी से 49 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद>>ओटीटी पर दस्तक देने जा रही कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, इस दिन होगी स्ट्रीम>>मुख्यमंत्री ने पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान>>स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय (Sports University ) गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन>>उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण>>देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत>>बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाना है? रोजाना खाएं ये पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स>>तांबा-एल्युमीनियम की कीमतों में आई उछाल, घरेलू उपकरणों और EV की कीमतें बढ़ने के आसार>>महिला टी20 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक हफ्ते में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड

भूस्खलन और खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा पर अस्थायी रोक

गढ़वाल आयुक्त ने यात्रा कर बाबत दिए अहम निर्देश

देहरादून।  प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा, भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट तथा चारधाम यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए आज एहतियातन चारधाम यात्रा का संचालन अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए रोकने का निर्णय लिया गया है।

गढ़वाल मंडल आयुक्त ने संबंधित जिलाधिकारियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों पर मौजूद तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए तथा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही आगे की यात्रा कराई जाए। साथ ही मीडिया एवं अन्य माध्यमों से जनसामान्य और तीर्थयात्रियों तक समय पर सही जानकारी पहुंचाने के भी निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय केवल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वर्तमान मौसम एवं मार्ग की स्थिति के मद्देनज़र एहतियाती उपाय के रूप में लिया गया है। मार्ग सुरक्षित होने और परिस्थितियां सामान्य होने पर यात्रा का संचालन पुनः शुरू किया जाएगा।

तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें तथा मौसम और मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक संबंधित जनपद प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!