Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डधार्मिक

बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के कपाट खोलने पर टिहरी राजपरिवार और बीकेटीसी लेगी निर्णय

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अप्रैल, 2020, शनिवार। उत्तराखंड के चार धाम में से बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के कपाट खोलने के दौरान लेगी टिहरी राजपरिवार और बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) इस पर निर्णय लेगी। वहीं, प्रदेश सरकार ने बदरीनाथ व केदारनाथ के रावलों को उत्तराखंड तक सड़क मार्ग से लाने के लिए केंद्र से अनुमति मांगी है। इसके लिए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रलय को पत्र भेजा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र से इसके लिए अनुमति मिल जाएगी। हालांकि, इस बारे में 19 अप्रैल को एक बार फिर मंथन किया जाएगा। उधर, सरकार की यह पूरी कोशिश है कि दोनों ही धामों के रावल तय वक्त पर पहुंच जाएं। इसे लेकर व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं।

प्रदेश के चार धाम यानी बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट इसी माह खुलने हैं। इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर घोषित लॉकडाउन के कारण इनके कपाट खुलने को लेकर असमंजस बना हुआ है। कारण यह कि परंपरा के अनुसार इन धाम के कपाट खोलने के दौरान रावलों का रहना जरूरी होता है। बदरीनाथ के रावल इस समय दक्षिण में तो केदारनाथ के रावत महाराष्ट्र में हैं। लॉकडाउन के चलते इनके कपाट खुलने के समय पहुंचने पर संशय बना हुआ है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस पर चर्चा हुई। इसकी जानकारी देते हुए शासकीय प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि पहले भी पांच बार ऐसे अवसर आएं हैं, जब कपाट खुलने के समय रावल नहीं पहुंचे पाए। ऐसे में टिहरी राज परिवार के पास यह अधिकार है कि या तो वह तिथि आगे बढ़ा सकता है अथवा अपने किसी प्रतिनिधि को कपाट खोलने के लिए नामित कर सकता है। केदारनाथ में भी यह व्यवस्था है। वहां भी किसी अन्य को नामित किया जा सकता है। कोरोना के कारण रावलों को भी नियमानुसार क्वारंटाइन किया जाना है तो इन्हें होम क्वारंटाइन किया जा सकता है।

नौ अन्य मंदिरों पर भी बीकेटीसी निर्णय लेगी

प्रदेश में नौ ऐसे अन्य मंदिर हैं जिनके कपाट भी चारधाम के कपाट के साथ खोलने की पंरपरा है। इनमें आदि केदार, लक्ष्मी मंदिर, नैना देवी मंदिर, उर्वशी मंदिर, माता मूर्ति मंदिर, व्यास गुफा, गणोश गुफा, हनुमान मंदिर व आदि बद्री शामिल हैं। इनके कपाट खोलने के संबंध में भी बीकेटीसी को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

अभी बीकेटीसी ही रहेगी अस्तित्व में

इस वर्ष चारधाम यात्रा में बीकेटीसी ही अस्तित्व में रहेगी। चारधाम देवस्थानाम बोर्ड के विनियम न बनने के कारण मंत्रिपरिषद ने यह निर्णय लिया है। इस कारण अभी पुरानी व्यवस्थाएं ही बरकरार रहेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!