Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा लगभग 10 करोड़ लोगों को हाथ से बने फेस मास्क बांटेगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अप्रैल, 2020, शनिवार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि पार्टी का ‘फीड द नीडी’ (Feed the Needy) कार्यक्रम अब लक्ष्य आधारित होगा और इसके तहत लगभग 10 करोड़ लोगों को हाथ से बने फेस मास्क प्रदान किए जाएंगे।

भाजपा के राज्य प्रमुखों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पहले चरण के लॉकडाउन में पांच करोड़ लोगों को भोजन और राशन की चीजें वितरित करने में सक्षम रही थी।

उन्होंने कहा, ‘बीजेपी ने अब जरूरतमंदों को राशन देने के लिए एक लक्ष्य तय किया है। अब राशन वितरण का कार्यक्रम लक्ष्य आधारित होगा। अब राशन उन लोगों को वितरित किया जाएगा, जिन्हें अभी तक राहत नहीं मिली है।’ जेपी नड्डा ने कहा कि ‘स्टे सेफ’ पहल के तहत 10-15 करोड़ लोगों को हाथ से बने फेस मास्क वितरित किए जाएंगे।

भाजपा उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने कहा, ‘देश भर के भाजपा कार्यकर्ता या तो घर से काम कर रहे हैं या स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में स्वेच्छा से काम कर रहे हैं। भाजपा भारत के लोगों की सेवा करने के लिए समर्पित है और संकट के समय में उनके साथ खड़ा रहेगा।’

भाजपा के अनुसार, 90 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता केवल बीमार और बूढ़े लोगों की सेवाओं के लिए लगे हुए हैं और 18 लाख कार्यकर्ता लॉकडाउन की अवधि के दौरान देश भर में लोगों की सेवा कर रहे हैं। भाजपा ने जरूरतमंदों को अब तक दो करोड़ राशन किट और छह करोड़ से अधिक खाद्य पैकेट वितरित किए हैं। अब पार्टी ने 40 लाख खाद्य पदार्थों को वितरित करने का निर्णय लिया है।

देश में वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 14 हजार के पार कर गया है, जबकि 480 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 991 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 43 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 14,378 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 1991 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!