Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
आर्थिक गतिविधियाँकारोबारताज़ा खबरें

शुक्रवार को सोने-चांदी के भाव में आयी जबरदस्त गिरावट, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अप्रैल, 2020, शनिवार। सोने का वायदा भाव शुक्रवार को जबरदस्त गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं, चांदी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। वायदा बाजार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार को पांच जून 2020 के सोने की वायदा कीमत 3.33 फीसद या 1573 रुपये की गिरावट के साथ 45,685 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई है। उधर पांच अगस्त 2020 के सोने के वायदा भाव की बात करें, तो यह शुक्रवार को एमसीएक्स पर 3.28 फीसद या 1554 रुपये की गिरावट के साथ 45,895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। वैश्विक स्तर पर कीमतों में गिरावट के चलते सोने के घरेलू वायदा भाव में यह मंदी देखने को मिली है।

वायदा बाजार में चांदी भी शुक्रवार को जबरदस्त गिरावट के साथ बंद हुई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार को पांच मई 2020 की चांदी का वायदा भाव 3.59 फीसद या 1588 रुपये की भारी गिरावट के साथ 42,667 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ है। इसके अलावा एमसीएक्स पर तीन जुलाई 2020 की चांदी के वायदा भाव की बात करें, तो यह शुक्रवार को 3.51 फीसद या 1571 रुपये की गिरावट के साथ 43,220 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ है।

वैश्विक स्तर पर भी शुक्रवार को सोना अच्छी-खासी गिरावट के साथ ट्रेंड करता दिखाई दिया। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार शाम सोने का वैश्विक हाजिर भाव 1.72 फीसद या 29.61 डॉलर की गिरावट के साथ 1,688.09 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, इस समय सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 1.49 फीसद या 25.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1705.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। उधर शुक्रवार शाम चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 2.27 फीसद या 0.35 डॉलर की गिरावट के साथ 15.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

एमसीएक्स पर क्रूड ऑयल का वायदा भाव भी शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। एमसीएक्स पर 20 अप्रैल 2020 के क्रूड ऑयल का वायदा भाव 9.22 फीसद या 144 रुपये की गिरावट के साथ 1417 रुपये प्रति बैरल पर बंद हुआ है। गौरतलब है कि भारत में 25 मार्च से ही संपूर्ण लॉकडाउन लागू है। इसके चलते शुक्रवार को भी देश में सोने के हाजिर बाजार बंद रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!