Breaking News :
>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

जनपद प्रभारी मंत्री यतीश्वरानन्द ने वैदिक मंत्रों के बीच “टीकाराम, गोपालदत्त सेवा निकेतन” का किया शुभारम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अक्टूबर 2021, रविवार, कोटाबाग/कालाढूगी (सूचना)। जनपद प्रभारी एवं ग्राम्य विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री यतीश्वरानन्द ने देवीपुरा कोटाबाग में उत्तरांचल उत्थान परिषद द्वारा नवनिर्मित टीकाराम, गोपालदत्त सेवा निकेतन का वैदिक मंत्रों के बीच शुभारम्भ किया। सेवा दीप निकेतन में युवाओं हेतु पुस्तकालय, ई-लाईब्रेरी, कौशल विकास एवं मार्गदर्शन की सेवा दी जायेगी।

बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुये मंत्री यतीश्वरानन्द ने कहा कि ‘पढ़ेगा भारत तो आगे बढ़ेगा भारत’। उन्होंने कहा युवाओं को प्रतियोगिता तैयारी के लिए हल्द्वानी अथवा देहरादून अन्य बड़े शहरों मे जाना पडता था। ई-लाइब्रेरी एवं पुस्तकालय खुलने से क्षेत्रीय युवाओं को पठन-पाठन हेतु यही पर विषय पुस्तकें व प्रतियोगी पुस्तकें यही पर प्राप्त हो पायेंगी। क्षेत्र के युवा छात्र-छात्रायें इसका लाभ उठायेंगे, यह एक एतिहासिक कदम है। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होकर वे क्षेत्र के साथ ही जनपद, राज्य का नाम भी रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र से युवा कम्प्यूटर, सिलाई में पारंगत होकर स्वरोजगार व रोजगार प्राप्त करेंगे जिससे पलायन भी रूकेगा।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, पूर्व राज्यमंत्री हेमन्त द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री सुरेश भटट, अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, राकेश जैन, मनोज पाठक, प्रमोद तोलिया, जसोद सिह रावत, राजेन्द्र सिह बिष्ट, बालम सिह, मोहित गोनियाल, चन्दन बिष्ट, स्वामी प्रभाकरानन्द, जयमल सिह नेगी, ध्रुव रौतेला सहित क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!