Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हल्द्वानी : कालीपुर गाँव गौलापार में मृतका स्व० नन्दी देवी के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुँचे जनपद प्रभारी मंत्री यतीश्वरानन्द

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अक्टूबर 2021, रविवार, हल्द्वानी (सूचना)। जनपद प्रभारी मंत्री/ग्राम्य विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री यतीश्वरानन्द ने सरकार जनता के द्वार को साकार करते हुए गत दिनों 31 अक्टूबर को कालीपुर गाँव गौलापार में श्रीमती नन्दी देवी उम्र 46 वर्ष पत्नी मदन सिह को हाथी ने कुचलकर मार दिया था, के परिजनों को सांत्वना देने व ढांढस बधाने मृतक के के घर पहुँचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए मृतक की आत्मा की शान्ति कामना की।

मंत्री यतीश्वरानन्द ने प्रभागीय वनाधिकारी को 8 नवम्बर (सोमवार) को 4 लाख रूपये सहायता राशि देने के निर्देश दिये। उन्होंने डीएफओ को मृतक के परिवार से एक व्यक्ति को वन प्रहरी के रूप में रखने के निर्देश भी दिये। क्षेत्र एवं ग्रामवासियों ने बताया कि बांस-बाढ़ गाँव के नजदीक लगाई गई है जिससे आये दिन हाथी बांस खाने के लिए आबादी क्षेत्र में आते रहते हैं, साथ ही बाघ व अन्य जानवर भी गाँवों में विचलन करते रहते हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बांस की बाढ़ का गाँव से दूर कराने अथवा बांस की छटाई कराने के साथ ही सोलार फैंसिंग कराने की माँग की। जिस पर मंत्री यतीश्वरानन्द ने डीएफओ को तुरन्त बांस की छटाई कराने के साथ ही प्राथमिकता से गाँव क्षेत्र में सोलर फैंसिग लगाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गरीबों, असहायों की सहायता एवं समस्याओं के निराकरण करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा सरकार जनता के द्वार जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करना हमार लक्ष्य है, सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया जायेगा।

इसके उपरान्त सर्किट हाउस मे गौलापार क्षेत्रवासियों ने आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त गौलापार नहर के मरम्मत की माँग रखी। गौलापार क्षेत्र के लोगों ने मंत्री से कहा कि आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त नहर से क्षेत्र के लगभग 45 गाँवों के काश्तकारों की फसल सूख गई है। जिससे किसानों की आजीविका सिचाई नहीं होने से समाप्ति की ओर है। उन्होंने गौलापार सिचाई नहर की शीघ्र मरम्मत कराने की माँग की। जिस पर मंत्री यतीश्वरानन्द ने उपजिलाधिकारी से कहा कि वे अधिशासी अभियन्ता सिचाई से वार्ता कर 5 दिनों के भीतर अस्थायी तौर पर नहर सुचारू की जाए ताकि किसानों की फसल को सूखे से बचा जा सके। उन्होंने नहर के दीर्घकालीन आंगणन कर प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री हेमन्त द्विवेदी,अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, ध्रुव रौतेला, डॉ० जेड.ए. वारसी, प्रमोद तोलिया, प्रधान नीरज रैक्वाल, त्रिलोक सिह नौला, राजेन्द्र तिवारी, जगदीश गंगोला, मदन सिह, दीपू सम्भल आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!