Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, सांसद नरेश बंसल ने दी बधाई औऱ शुभकामनायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अक्टूबर 2021, रविवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में पीएम मोदी की एप्रूवल रेटिंग अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन से भी ज्यादा है। इस सर्वे में पीएम मोदी की एप्रूवल रेटिंग 70% है। दुनिया के 13 राष्ट्र प्रमुखों की लिस्ट में पीएम मोदी पहले नंबर पर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति 6ठे और बोरिस जॉनसन 10वें नंबर पर हैं।

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70 से अधिक होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनायें दी।

सांसद नरेश बंसल ने कहा है कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे अधिक लोकप्रिय नेता चुने जाने पर उन्हें बेहद ख़ुशी है।

सांसद नरेश बंसल ने कहा है कि प्रधानमंत्री के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। वे वैश्विक नेता के तौर पर प्रसिद्धि प्राप्त कर रहे हैं। सांसद नरेश बंसल ने कहा है कि अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रूवल रेटिंग मे दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष जो बाइडन को भी पीछे छोड़ दिया है। मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70 प्रतिशत है और वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं।

सांसद नरेश बंसल ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता के कारण सम्पूर्ण विश्व में भारत की छवि भी उज्जवल हुई है। उन्होंने कहा है कि मोदी को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नेता चुने जाने पर देश का हर नागरिक गर्व की अनुभूति कर रहा है। सांसद नरेश बंसल ने प्रधानमंत्री को इस उपलब्धि के लिए अपनी शुभकामनायें दी।

द मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे के मुताबिक, मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैन्युअल लोपेज ओब्राडोर दूसरे नंबर पर हैं, उनकी एप्रूवल रेटिंग 66% है। तीसरे नंबर पर इटली के पीएम मारिया द्रागी, चौथे पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल और 5वें पर ऑस्ट्रलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन हैं।

पिछले एक साल में पीएम मोदी की एप्रवूल रेटिंग हमेशा 70% से ऊपर ही रही है। हालांकि, अप्रैल-मई में जब देश में कोविड की दूसरी लहर आई तो उनकी रेटिंग में भी गिरावट आ गई। अप्रैल के बाद से जुलाई तक पीएम मोदी की एप्रूवल रेटिंग 70% से नीचे रही। हालांकि, अगस्त से फिर ये 70% से ऊपर बनी हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!