Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्ड

शताब्दी एक्सप्रेस के रवाना होने से ठीक पहले ट्रेन के कोच में तकनीकी खराबी

देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के रवाना होने से ठीक पहले ट्रेन के एक कोच में तकनीकी खराबी आ गई। आनन-फानन उस कोच को हटाकर उसके यात्री अन्य बोगियों में शिफ्ट किए गए। इसके बाद ट्रेन निर्धारित समय पर रवाना की गई।

देहरादून रेलवे स्टेशन के निदेशक गणेश चंद ठाकुर ने बताया कि देहरादून रेलवे स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते यहां से चलने वाली कई ट्रेनें हर्रावाला रेलवे स्टेशन से संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस भी हर्रावाला से चल रही है।

घटना के समय ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी थी और तमाम यात्री अपनी सीटों पर बैठे हुए थे। इसी बीच अधिकारियों को सूचना मिली कि ट्रेन के कोच ई-1 में तकनीकी खराबी आ गई है।

आनन-फानन रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की तो पता चला कि कोच की स्प्रिंग में खराबी आ गई है। खराबी तत्काल ठीक नहीं की जा सकती थी, इसलिए कोच को ट्रेन से हटा दिया गया। इसके बाद यात्रियों को दूसरी बोगियों में शिफ्ट करके ट्रेन को निर्धारित समय रवाना किया गया।

मुख्य अभियंता ने किया रिमॉडलिंग कार्य का निरीक्षण

मुरादाबाद मंडल के मुख्य अभियंता अजीत कुमार झा ने मंगलवार को देहरादून में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने रिमॉडलिंग कार्य पर संतुष्टि जताते हुए इसी तरह कार्य जारी रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन निदेशक गणेश चंद ठाकुर, उप मुख्य अभियंता अतुल गुप्ता, सहायक अभियंता सुधीर कुमार व रवि प्रकाश मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!