Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
आर्थिक गतिविधियाँ

ऑनलाइन पीएफ का पैसा निकलना है आसान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या ईपीएफओ अपने सब्सक्राइबर्स को जरूरत पड़ने पर अपने पीएफ फंड से निकासी की अनुमति देता है। कर्मचारी ऑनलाइन भी इसके लिए क्लेम कर सकते हैं। ऑनलाइन क्लेम करने के लिए कर्मचारी का आधार नंबर उसके यूएएन नंबर से लिंक होना जरूरी होता है। यूएएन नंबर यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर एक ऐसा नंबर होता है, जो कर्मचारियों के पीएफ फंड में जमा और निकासी के लिए उपयोग में आता है। आइए जानते हैं कि अपने पीएफ अकाउंट से निकासी के लिए कैसे ऑनलाइन क्लेम किया जा सकता है।

  • सर्वप्रथम कर्मचारी को EPFO की वेबसाइट पर जाकर अपना UAN नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करना होगा।
  • अब कर्मचारी को वेरिफाई KYC डिटेल्स पर क्लिक करना होगा और उसके बाद मैनेज टैब पर क्लिक करना होगा।
  • अब कर्मचारी को मैन्यु बार में जाकर ऑनलाइन सर्विसेज पर क्लिक करना होगा और उसके बाद क्लेम चुनना होगा। क्लेम चुनने के लिए तीन प्रकार के फॉर्म (फॉर्म 31, 19 और 10सी) में से किसी एक को चुनना होगा।
  • अब स्क्रीन पर कर्मचारी की डिटेल दिखाई देगी। यहां कर्मचारी को अपने बैंक अकाउंट के लास्ट के 4 डिजिट दर्ज करने होंगे।
  • अब कर्मचारी को Yes और फिर सर्टिफिकेट ऑफ अंडरटेकिंग पर क्लिक करना होगा।
  • अब ऑनलाइन निकासी को क्लेम करने पर आपको तीन तरह के ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • पहला ऑप्शन फॉर्म 19 का दिखाई देगा, जिसमें आप केवल PF की निकासी कर सकते हैं। यह फाइनल सेटलमेंट फॉर्म होता है। इस फॉर्म के अंतर्गत कर्मचारी कुल PF राशि की निकासी कर सकता है।
  • दूसरा ऑप्शन फॉर्म 10सी का होगा, इस ऑप्शन में कर्मचारी केवल पेंशन की निकासी कर सकते हैं।
  • तीसरा ऑप्शन होगा फॉर्म 31 का, इस ऑप्शन में कर्मचारी आंशिक निकासी कर सकते हैं।
  • इन ऑप्शंस में से किसी एक ऑप्शन को सलेक्ट करते कर्मचारी को प्रोसिड ऑनलाइन क्लेम पर क्लिक करना होगा।
  • अब EPFO कर्मचारी की KYC डिटेल्स को वेरिफाई करके कर्मचारी के PF क्लेम को प्रोसेस करेगा। इसमें दस दिन का वक्त लग सकता है। अप्रूवल होने के बाद कर्मचारी के बैंक खाते में पीएफ की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!