Breaking News :
>>15 साल बाद फिर साथ आए शाहरुख-करीना, ‘किंग’ का नया गाना हुआ रिलीज>>अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत>>जिले में भव्य रूप से आयोजित होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण>>प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं>>बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- श्रीलंका ए ने भारत ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांगजन आइकॉन नामित>>देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश>>सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट
आर्थिक गतिविधियाँ

टाटा मोटर्स 1 फरवरी से करेगी यात्री वाहनों के दामों में बढ़ोतरी

नई दिल्ली। दिग्गज वाहन निर्माता टाटा मोटर्स भी दाम बढ़ाने वाली कंपनियों में शामिल हो गई है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक सहित अपने यात्री वाहनों के दामों में 0.7 प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान किया है जो 1 फरवरी से लागू होगी। इसका लक्ष्य कच्चे माल की लगातार बढ़ती लागत की आंशिक रूप से भरपाई करना है। इससे पहले टाटा मोटर्स ने अप्रैल 2023 में कहा था कि वह 1 मई से अपने यात्री वाहनों की कीमत लगभग 0.6 प्रतिशत बढ़ा देगी।

वाहन उद्योग में यह रुझान देखा गया है जब उद्योग की मारुति सुजूकी जैसी दिग्गज कंपनियों ने वित्त वर्ष 24 के शुरुआती महीनों में दाम वृद्धि का सहारा लिया है। मारुति ने अपने इस फैसले के लिए महंगाई और जिंसों के अधिक दामों को कारण बताया है। इस दाम वृद्धि का प्रतिशत सभी मॉडलों के लिए अलग-अलग है।

जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी 1 जनवरी से अपने वाहनों के दामों दो प्रतिशत तक की वृद्धि का ऐलान कर चुकी है। इसके लिए ऑडी ने तर्क दिया है कि आपूर्ति-श्रृंखला संबंधी करारणों और परिचालन की बढ़ती लागत की वजह से दाम वृद्धि की आवश्यकता हुई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के आंकड़ों के अनुसार कंपनी ने दिसंबर 2023 में 43,859 वाहन बेचे और यात्री वाहन श्रेणी में 14.97 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की। उसने दिसंबर 2022 में 37,190 वाहन बेचते हुए 13.08 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की थी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *