Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
दिल्लीदेशस्वास्थ

देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य, ‘मन की बात’ में बोले प्रधानमंत्री मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जून 2023, सोमवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार एक सप्ताह पहले यानि रविवार (18 जून 2023) को मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों के साथ अपने विचारों को साझा करने जा रहे हैं। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने प्राकृतिक आपदा, टीबी, खेल में युवाओं के अच्छे प्रदर्शन का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, इस महीने मन की बात कार्यक्रम 18 जून को प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम के लिए आपका इनपुट लेना मेरे लिए हमेशा खुशी की बात होती है। नमो ऐप, माय गोव पर आप अपना इनपुट साझा कर सकते हैं। #TB Free India

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जून 2023 को ही ट्वीट कर जानकारी दी थी कि इस बार 18 जून 2023 को मन की बात कार्यक्रम प्रसारित होगा। उन्होंने कार्यक्रम के लिए देश के नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए थे। पीएम मोदी ने कहा था कि आपके सुझाव पाकर हमेशा खुशी होती है। हृड्डरूश ऐप या रू4त्रश1 पर अपनी राय साझा करें अथवा 1800-11-7800 डायल करके अपना संदेश रिकॉर्ड करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 102वें एपिसोड का प्रसारण रामपुर के लिए खास साबित होने वाला है। इस बार मन की बात कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाएं भी स्क्रीन पर नजर आएंगी। इसके लिए रामपुर नगर विधानसभा का चयन किया गया है। जिसका प्रभारी बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर वासित अली को बनाया गया है। दरअसल, इस बार इस कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश में सिर्फ दो विधानसभाओं को शामिल किया गया है। जिसमें रामपुर की नगर विधानसभा और ललितपुर की जोखरा विधानसभा शामिल हैं।

नगर विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के दौरान स्क्रीन पर रामपुर की मुस्लिम महिलाएं नजर आएंगी। यह कार्यक्रम रविवार को सुबह ग्यारह बजे रंगोली मंडप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। अब उन्होंने रामपुर की मुस्लिम महिलाओं को सम्मान देकर रामपुर का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने संकल्प लिया है 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाना है। एक समय था जब परिवार के लोगों को पता चलता था कि कोई टीबी से पीडि़त है तो लोग उससे दूरी बना लेते थे। लेकिन अभ घर के लोग ही इससे मिलकर लड़ रहे हैं।

टीबी मुक्त भारत से सम्बंधित समाचार,
अवश्य पढ़िए : ☛
https://akashgyanvatika.com/lets-do-our-bit-to-make-a-tb-free-india/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!