Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
देश

ताहिर हुसैन पर लगा आरोप, IB जवान अंकित शर्मा की हत्या का

दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में पिछले कई दिनों से जारी हिंसा में आइबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) के जवान अंकित शर्मा की हत्या के मामले में एक नया पेंच निकलकर सामने आ रहा है। अंकित शर्मा की हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी(आप) के पार्षद ताहिर हुसैन की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। अंकित के पिता ने उनके बेटे की हत्या में आम आदमी पार्टी(आप) के पार्षद ताहिर हुसैन का हाथ होने की बात कही है, वहीं ताहिर हुसैन ने इन आरोपों को गलत बताया है।

अंकित के पिता का ताहिर हुसैन पर आरोप

अंकित शर्मा के पिता ने बेटे की हत्या के लिए ताहिर हुसैन पर आरोप लगाया है। पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि नेहरू विहार के पार्षद ताहिर हुसैन के घर में छिपे बैठे दंगाइयों ने उनके बेटे को खींच लिया। इसके बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या पार्षद ताहिर हुसैन के घर में छिपे दंगाइयों ने की है।

उन्होंने ये जानकारी दी कि उन्हें आस पड़ोस के लोगों से पता चला कि मंगलवार दिन में करीब पांच बजे अंकित लोगों को समझा रहे थे। इसी दौरान ताहिर के घर से निकले दंगाइयों ने उन्हें घेरकर अंदर घसीट लिया।

गौरतलब है कि अंकित शर्मा के पिता रविंदर शर्मा खुद भी आइबी में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। रविंदर शर्मा ने बताया कि मंगलवार दिन में करीब चार बजे अंकित कार्यालय से घर लौटे थे। तभी उन्हें पता चला कि चांद बाग पुलिया के पास हिंसा हो रही है। वह मौके का मुआयना करने वहां पहुंच गए। इसके बाद से वह गायब थे। शाम को उनकी तलाश शुरू हुई। रात में पुलिस को जानकारी दी गई। दयालपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

ताहिर हुसैन ने आरोपों से किया इनकार

नेहरू विहार से आम आदमी पार्टी(आप) के पार्षद ताहिर हुसैन ने कहा कि ये सब आरोप गलत हैं, उन्होंने कहा कि सोमवार को मेरे घर पर बहुत सारे लोग हमले के लिए आ गए थे। इसे देखते हुए पुलिस ने वहां से मुझे हटा दिया था। हमने खुद पुलिस बल की मौजूदगी की मांग की थी। मंगलवार को जब मैं अपने घर कपड़े लेने पहुंचा तो फिर से पुलिस ने मुङो हटा दिया था। मैं सांप्रदायिक सौहार्द का पक्षधर रहा हूं। अमन-चैन के लिए जीवन भर काम किया है।

कौन हैं ताहिर हुसैन ?

ताहिर हुसैन, वर्तमान में नेहरू विहार से आम आदमी पार्टी(आप) के निर्वाचित पार्षद हैं। चुनाव आयोग की जानकारी के मुताबिक, ताहिर हुसैन 2017 में नेहरू विहार(Nehru Vihar) से आम आदमी पार्टी(आप) के टिकट पर पार्षद बने। जानकारी के मुताबिक उनका घर नेहरू विहार, करावल नगर है। चुनाव आयोग की जानकारी के मुताबिक उनके पास करीब 18 करोड़ की संपत्ति है। ताहिर ने इससे पहले कोई चुनाव भी नहीं लड़ा है। चुनाव आयोग के मुताबिक ताहिर हुसैन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!