Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
मनोरंजन

पाकिस्तानी यूजर ने उड़ाया ताजमहल की सफाई का मजाक, तो अदनान सामी ने दिया करारा जवाब

बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी हमेशा ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अक्सर वह अपने इन्हीं बयानों की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। लेकिन वह ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देना भी जानते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, ट्रम्प की इंडिया विजिट के दौरान ताज महल की सफाई पर एक पाकिस्तानी ट्विटर यूजर्स ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उसके इस ट्वीट पर अदनान ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर बहस सी छिड़ गई है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा ममला…

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प हाल ही में भारत दो दिवसीय दौरे पर आए ​थे। उनके स्वागत में पीएम मोदी कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं ट्रम्प ने इंडिया विजिट के दौरान ताज महल भी देखा। वहीं इसी बीच एक आफताब हसन नाम के पाकिस्तानी यूजर ने ताज महल की सफाई को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। एक यूजर ने वीडियो शेयर किया, इसमें एक फायर ब्रिगेड ताजमहल की मीनार पर पानी की बौछार मारता हुआ नजर आ रहा है। यूजर ने लिखा, ‘डोनाल्ड ट्रम्प को दिखाने के लिए ताजमहल की सफाई चल रही है।’ इसके आगे यूजर ने धर्म विशेष को लेकर टिप्पड़ी की।

इसके बाद अदनान ने आफताब हसन नाम के इस यूजर के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सबसे पहले तुम्हें अपना दिमाग और नियत साफ करने की जरूरत है। दूसरी बात- ताजमहल साफ करने के लिए तुम्हारे पास ताजमहल का होना जरूरी है। जो हमारे पास है, तुम्हारे पास नहीं है। जली न।’ इस ट्वीट के बाद अदनान सामी चुप नहीं बैठे उन्होंने उसे जवाब देने के लिए एक और ट्वीट किया। इस बाद अदनान लिखते हैं, ‘तीसरी बात ये कि तुम्हारी हसरत भरी निगाहें ये नहीं बता पा रही हैं ये वीडियो असली ताजमहल का नहीं है। बल्कि भोपाल में बनी उसकी प्रतिकृति है। मैं सिर्फ ताजमहल की कॉपी को देखकर तुम्हारी हैरानी समझ सकता हूं। तुम्हारी सीमित नजर असली ताज की खूबसूरती को संभाल नहीं पाएगी।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!