Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: विधानसभा का बजट सत्र, गैरसैंण में प्लास्टिक मुक्त

गैरसैंण में तीन मार्च से शुरू होने वाला विधानसभा का बजट सत्र प्लास्टिक मुक्त होगा। सत्र के दौरान पानी की प्लास्टिक की बोतलें भी प्रतिबंधित होंगी। आरओ से पेयजल व्यवस्था की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित बैठक के बाद यह जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि सत्र के दौरान सुरक्षा के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होना है। राज्यपाल के आगमन व प्रस्थान के वक्त हेलीपैड से लेकर विधानभवन तक पुख्ता सुरक्षा रहेगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विस अध्यक्ष समेत पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। उन्होंने बताया कि दिवालीखाल से लेकर भराडीसैंण (गैरसैंण) स्थित विधानभवन परिसर तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 11 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। अग्निशमन दल भी भराड़ीसैंण में मौजूद रहेगा।

विस अध्यक्ष ने बताया कि सत्र के दौरान पेयजल, विद्युत, भोजन, स्वास्थ्य, शौचालय समेत सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें, इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि सत्र के दौरान नेटवर्क, इंटरनेट व वाई-फाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के मद्देनजर एक-दो दिन में ओएफसी बिछ जाएगी।

यह व्यवस्था दुरुस्त रहने से कार्यों के सुचारु संचालन में मदद मिलेगी। नेटवर्क एवं वाई-फाई की व्यवस्था अच्छी रहेगी तो सदन के कार्यों में विभाग एवं शासन जिलों के साथ ही सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तुरंत संपर्क साधकर तीव्रता लाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इस मर्तबा ये भी व्यवस्था की जा रही कि अनुमन्य अधिकारी ही सत्र में जाएं। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अनिल रतुड़ी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

पेन ड्राइव में बजट का मसौदा 

विस अध्यक्ष ने बताया कि इस मर्तबा बजट सत्र के दौरान बजट का मसौदा सभी को पेन ड्राइव में उपलब्ध कराया जाएगा। डॉक्टर रहेंगे मौजूद स्वास्थ्य सुविधा के मद्देनजर भराड़ीसैंण में डॉक्टर तैनात रहेंगे। साथ ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भी अलर्ट पर रहेंगे। आइसीयू यूनिट भी भराड़ीसैंण में रहेगी। विस अध्यक्ष ने बताया कि व्यवस्था का जायजा लेने विस सचिव जगदीश चंद्र गैरसैंण रवाना हो गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!