Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश
उत्तराखण्ड

विधानसभा भवन में रौनक, सीएम व मंत्रियों ने सुनी जनसमस्याएं

विधानसभा भवन में खूब रौनक रही। यह स्वाभाविक था, क्योंकि मुख्यमंत्री के साथ ही सरकार के मंत्रियों के दरवाजे आमजन के लिए सुलभ थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, अरविंद पांडेय व सतपाल महाराज और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य ने अपने-अपने कार्यालयों में जनता की समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री ने उनसे मिलने आए फरियादियों को आश्वस्त किया कि समस्याओं का शत-प्रतिशत समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने व्यवस्था दी है कि बुधवार और गुरुवार को मुख्यमंत्री के अलावा सरकार के मंत्री विधानसभा स्थित कार्यालयों में बैठकर जनता से रूबरू होंगे। पिछले हफ्ते से यह व्यवस्था शुरू की गई है।

इसके चलते विधानसभा में सुबह से ही काफी चहल-पहल रही। काफी संख्या में देहरादून समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। साथ ही विभिन्न विभागों के अफसर भी विधानसभा में मौजूद थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में न सिर्फ लोगों से मुलाकात की, बल्कि उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को ये निर्देश भी दिए कि वे जनता की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें और तेजी से इनका निस्तारण कराएं।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक तो देर तक अपने कार्यालय में डटे रहे। इस दरम्यान उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं तो सरकारी कामकाज भी निबटाया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व अरविंद पांडेय और राज्यमंत्री रेखा आर्य ने भी अपने- अपने कार्यालयों में लोगों की समस्याएं सुनीं।

चार मंत्री नहीं पहुंचे 

कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य व सुबोध उनियाल और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.धन सिंह रावत बुधवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में नहीं पहुंचे। बताया गया कि तीनों ही अलग-अलग कार्यक्रमों में देहरादून से बाहर हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!