Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने किया कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  • निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी में नहीं मिला कोई डॉक्टर, अव्यवस्थाओं पर चढ़ा जिलाधिकारी का पारा

 

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2021, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय कोरोनेशन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कोरोनेशन चिकित्सालय को दिए।

जिलाधिकारी द्वारा आपातकालीन केंद्र में बेंच पर लेटे हुए मरीज के बारे में जानकारी लेने पर संबंधित द्वारा अवगत कराया गया वह सुबह से चिकित्सालय में हैं किंतु पैसे नहीं होने के कारण उसका अल्ट्रासाउंड नहीं किया गया। जिलाधिकारी द्वारा ड्यूटी पर उपस्थित नर्स से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि उनके द्वारा फीस जमा न करा पाने के कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया, इस पर जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को तत्काल बीमार व्यक्ति का अल्ट्रासाउंड कराने के निर्देश दिए। इस दौरान साथ में चल रहे हैं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आज ही संबंधित व्यक्ति का अल्ट्रासाउंड कराने की बात कही।

जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सालय के नवनिर्माण बिल्डिंग से पानी टपकने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदाई संस्था को 3 दिन के भीतर लिकेज ठीक करने के निर्देश दिए तथा नई बिल्डिंग को 15 दिन के भीतर चिकित्सालय को हैंड ओवर करने को कहा। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को चिकित्सालय में आने वाले मरीजों से मानवीयता के नाते हर संभव उपचार एवं सहायता हेतु तत्पर रहने के निर्देश दिए।

डीएम ने आपातकाल केंद्र पर कोई चिकित्सक ड्यूटी पर न होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हैं आपातकालीन सेवाओं में 24 घंटे एक चिकित्सक तैनात रखने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए।

DM ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के लिए गुणवत्ता पूर्वक भोजन के साथ ही तत्पर चिकित्सा सेवा प्रदान किए जाने के निर्देश।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!