Breaking News :
>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा : “न हमें रूकना है, न हमें थकना है, हमें हमेशा आगे बढ़ना है”

[highlight]भाजपा ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन और ऑललवैदर रोड जैसे ऐतिहासिक कार्य किये हैं : महाराज[/highlight]

  • अवरूद्ध मार्ग का निरीक्षण करने के अलावा शीघ्र खोलने निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जुलाई 2021, बुधवार, चमोली। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी गौचर मण्डल कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग कर कार्यकर्ताओं और मण्डल पदाधिकारियों से कहा कि वर्तमान में हमारे समक्ष अनेक चुनौतियाँ हैं। ऐसे में हमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है।

भारतीय जनता पार्टी गौचर मण्डल कार्यसमिति की बुधवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के साथ साथ प्रदेश में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन और ऑलवैदर रोड जैसे ऐतिहासिक कार्यों के विषय को गाँव-गाँव तक पहुँचाना चाहिए। हमें आम जन को बताना होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना किसी भेदभाव के तमाम तरह की आलोचनाओं के बावजूद भी देशहित में अपना जीवन होम करने में लगे हैं।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार हैं होने के कारण आज कार्यकर्ताओं की बातें सुनी जा रही हैं उनके काम हो रहे हैं। जो भी आपस में गिले-सिकवे हों उन्हें भूलाकर सबको मिलजुलकर काम करना है।

केन्द्र और राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, जल जीवन मिशन, पी.एम. मोदी हेल्थ कार्ड योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सभी को लाभ देने के साथ-साथ राज्य सरकार भी अनेक योजनाओं पर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के छोटे उद्यमियों के व्यापक हित में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अति सूक्ष्म (नैनो उद्यम) लागू किए जाने का भी निर्णय लिया गया है, इसके अंतर्गत सिलाई बुनाई फल विक्रेता जैसे छोटे लगभग 20 हजार व्यवसायियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए प्रति व्यक्ति को ₹ 10000 के ऋण पर ₹ 5000 की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।

चमोली जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यसमिति गौचर मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने अतिथि शिक्षकों का वेतन ₹15000 से बढ़ाकर ₹ 25000 करने का निर्णय लिया। इसी प्रकार मनरेगा कर्मियों के रिक्त पदों पर वाह्य स्रोत के माध्यम से भर्ती की जाएगी। कार्यरत अतिथि शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर उनके गृह जनपद में ही नियुक्ति दी जाएगी।

प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि “न हमें रूकना है, न हमें थकना है, हमें हमेशा आगे बढ़ना है।” इस विचार को लेकर हमें चुनाव की तैयारियाँ करनी हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मण्डल कार्यसमिति से पूर्व जहाँ एक ओर भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ मौके पर ही उसका निस्तारण किया वहीं उन्होंने लोक निर्माण, सिंचाई सहित अनेक विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए सभी से सरकार की योजनाओं को समय से पूरा करने की भी हिदायत दी।

उन्होंने कहा कि देश में कोई भी भूखा न सोये इस बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न नि:शुल्क वितरित कर 80 करोड़ रूपये से भी अधिक लोगो को लाभ दिया।प्रदेश सरकार ने भी राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत कोविड काल में सभी कार्ड धारकों को तीन माह तक 2 किलो चीनी देने के साथ-साथ राज्य खाद्य योजना के तहत सभी एपीएल कार्ड धारकों को मिलने वाले 2.5 किलो चावल, 5 किलो गेहूँ को बढ़ाकर 5 किलो चावल और 10 किलो गेहूँ 3 माह तक दिया जा रहा है।

लोनिवि मंत्री महाराज ने बदरीनाथ रोड, धोलतीर, नगरासू के समीप मलबा आ जाने से अवरूद्ध मार्ग का निरीक्षण करने के अलावा शीघ्र मार्ग खोलने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

बैठक में सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार डिमरी, मंडल प्रभारी प्रेम सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल नौटियाल, अनुसूचित एवं जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन टाकुली, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र नयाल, ब्लॉक प्रमुख दर्शन सिंह दानू, मंडल महामंत्री दिनेश चंद डिमरी एवं सुनील पुजारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू बिष्ट, जेष्ठ प्रमुख प्रदीप चौहान, पंचायत सदस्य विनोद कुमार नेगी, सुंदरलाल, मुकेश नेगी, श्रीमती अंजनी नेगी, श्रीमती ममता आर्य, देवेंद्र नेगी, अनिल नेगी, सुरेंद्र लाल, टीका प्रसाद मैखुरी आदि उपस्थित थे।

साभार :    निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
सतपाल महाराज, मा० मंत्री पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!