Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने 31 महिलाओं को वितरण किये मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जुलाई 2021, बुधवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा केदारपुरम स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में 31 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया।

कैबिनेट मंत्री द्वारा प्रसवोपरान्त माता एवं कन्या शिशु के पोषण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य देखभाल हेतु मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट में महिला हेतु बादाम गिरी/सुखी खुमानी/अखरोट, छुआरा, 2 जोड़े जुराब, गर्म काॅटन स्काॅर्प, एक बड़ा व एक छोटा तौलिया, मौसम अनुसार वार्म/काॅटन ब्लैंकेट, फुल साइज गर्म शाॅल, सिंगल बैड तकिये कवर के साथ काॅटन प्रिन्ट में बेडशीट, 2 पैकेट सेनेटरी नैपकिन, सरसों का तेल, साबुन और कपड़े धोने का साबुन किट में दिया गया तथा कन्या शिशु हेतु 2 जोड़े शिशु के कपड़े सूती या गर्म मौसम के अनुसार टोपी-जुराब सहित, सूती लंगोट के कपड़े, साॅफ्ट काॅटन बेबी तौलिया, बेबी साबुन-तेल-पाउडर, रबर सीट मौसम अनुसार गर्म/काॅटन बेबी ब्लैंकेट, टीकाकरण कार्ड, स्तनपान/पोषाहार कार्ड, समस्त सामग्री पैक करने हेतु बैग और साथ में मा0 मुख्यमंत्री जी का सन्देश सामग्री के साथ वितरित किया गया।

मा० मंत्री ने किट वितरित करते समय महिलाओं से बेटियों का बेहतर तरीके से लालन-पालन करने को कहा। कहा कि पैदा होने वाली बेटियों के लिए इस तरह की राज्य सरकार नेे 50 हजार किट वितरित की हैं साथ ही इसको आगे भी वितरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बेटियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित करने का सरकार का मकसद ये है कि लिंगानुपात में सुधार लाया जा सके। लोग बेटा-बेटी को लेकर किसी भी तरह का संकोच ना रखे साथ ही लालन-पालन से लेकर शिक्षा-दीक्षा सभी में बेटी को भी बेटों की तरह लें।

इस दौरान सचिव बाल विकास हरीश सेमवाल ने कहा कि आज बेटी को लेकर लोगों की सोच मे बहुत सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। लोग आज समझ चुके हैं कि बेटियों को यदि हम बेटों की तरह विकसित होने का पूरा अवसर प्रदान करेंगे तो बेटियां भी किसी से कम नहीं निकलती और देश-दुनिया में देखा जा सकता है है कि बेटियां आज बेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इसी बीच माननीय मंत्री ने मंदिर प्रांगण में वृक्ष का रोपण भी किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के साथ सचिव हरीक्ष सेमवाल, अपर सचिव प्रशांत आर्य, उप निदेशक एस.के. सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ० अखिलेश मिश्रा, स्थानीय पार्षद दिनेश प्रसाद सती व सुशीला रावत सहित बड़ी संख्या में महिलायें, विभागीय कार्मिक और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!