Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना की समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2021, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा योजना के अन्तर्गत चिन्हित किये गये बच्चों के आवदेनों और इस सम्बन्ध में की जा रही अग्रिम प्रगति से जिलाधिकारी और समिति के सदस्यों को अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड-19 की अवधि में जिन बच्चों के माता और पिता दोंनों की मृत्यु हो गई है और बच्चों की उम्र 18 वर्ष से नीचे है उन सभी बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ दिलाने के लिए इसके लिए लगने वाली समस्त औपचारिकतायें जैसे आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र, मृत्यु का कारण, स्थायी निवास, 18 वर्ष से नीचे के बच्चों का उनके संरक्षण के साथ संयुक्त खाता खुलवाना इत्यादि समस्त औपचारिकताओं को शासनादेश के अनुसार पूरी कराते हुए आवेदन को शीघ्रता से जिला प्राबेशन कार्यालय में जमा करायें साथ ही 18 वर्ष से कम उम्र के ऐसे बच्चे जिनके माता और पिता दोंनो का स्वर्गवास हो चुका है उनकी बराबर निगरानी करते हएु यह सुनिश्चित करें कि उनका किसी भी तरह शोषण न होने पाये तथा उनकी पैतृक सम्पत्ति पर किसी भी तरह की आंच ना आने पाये। साथ ही उनकी जीविका, सुरक्षा, शिक्षा हेतु वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

डीएम डाॅ० आर. राजेश कुमार ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त करने हेतु समस्त उप जिलाधिकारियों और बाल विकास विभाग से समन्वय करें तथा किसी भी प्रकार की शंका का समाधान हेतु टोल फ्री नंबर जारी करें, जिससे आवेदन भरने तथा औपचारिकतायें पूरी करने में लोग सहायता ले सकें। जिसके फलस्वरूप जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत् आवेदन भरने, आवेदन की औपचारिकतायें पूरी करने इत्यादि के सम्बन्ध में यदि किसी को कोई शंका हो तो कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 181 अथवा चाइल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 पर अपनी जिज्ञासा/प्रश्न (Query) बता सकता है।

इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी डाॅ० मुकुल सती, जिला पूर्ति अधिकारी जसंवत सिंह कण्डारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास डाॅ० अखिलेश मिश्रा, जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र रावत आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!