Breaking News :
>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
स्वास्थ

नवजात बच्चे के लिए बेहद जरूरी है धूप, जानिए सही खतरे और समय

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 30 नवम्बर, 2024, देहरादून। हमारे यहां दादी-नानी के जमाने से ही बच्चों को धूप दिखाने की आदत रही है। नवजात बच्चे के लिए सर्दियों की धूप बेहद फायदेमंद मानी जाती है. गुनगुनी धूप से बच्चे के शरीर को ढेर सारे फायदे मिलते हैं। हालांकि, कई महिलाएं अपने बच्चे को धूप में ले जाने से बचती हैं. उन्हें लगता है कि इससे उनकी तबीयत बिगड़ सकती है. अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो यहां जानिए बच्चे को धूप में ले जाने का सही टाइम, इसके फायदे और साइड इफेक्ट्स…

नवजात बच्चों को सर्दियों में धूप जरूर दिखानी चाहिए। शरीर में धूप लगने से कई तरह के इंफेक्शन और बीमारियां से बच्चे बचते हैं। धूप की गर्मी से शरीर में गर्माहट आती है, जिससे बच्चा एनर्जेटिक बना रहता है। ठंड के मौसम में बच्चे को सुबह 9 से 11 बजे तक धूप में ले जा सकते हैं। उनके लिए 15 से 30 मिनट की धूप काफी है। इससे ज्यादा धूप में बच्चो को न रखें. दोपहर के वक्त बच्चे को धूप में ले जाने से बचें।

नवजात बच्चे के लिए धूप कितना जरूरी

1. हड्डियों को मिलती है मजबूती
नवजात शिशु को थोड़ी देर धूप में ले जाने से उनकी हड्डियां मजबूत बनती हैं। उन्हें अच्छी तरह विटामिन डी मिलता है, जो शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है. समय से पहले जन्मे बच्चों में विटामिन डी की कमी होती है, ऐसे में थोड़ी देर धूप उनके लिए अच्छी हो सकती है।

2. बच्चे का दिमाग बढ़ता है
सर्दियों की धूप दिलाने से नवजात बच्चों के दिमाग की ग्रोथ अच्छी तरह होती है. इससे दिमाग में सेरोटोनर्जिक की एक्टिविटी बढ़ती है. सेरोटोनिन हार्मोन मूड को कंट्रोल करने का काम करता है.  धूप में बच्चे का सेरोटोनिन सही बना रहता है।

3. जॉन्डिस से बच्चे बचेंगे
बच्चे को धूप में ले जाने से जॉन्डिस यानी पीलिया का खतरा कम हो सकता है. कई अध्ययन में बताया गया है कि धूप बिल्रूबिन तोडऩे में मदद मिलती है. इससे त्वचा पीली पड़ जाती है। बच्चे को कुछ समय के लिए धूप में ले जाने से इस बीमारी को कम करने में मदद मिलती है. हालांकि अगर बच्चा बीमार है तो डॉक्टर की सलाह पर ही धूप ले जाएं।

सर्दियों में बच्चों को धूप कैसे दिखाएं
1. बच्चे की त्वचा नाजुक होती है, इसलिए ध्यान रखें धूप से उनकी त्वचा लाल न हो।
2. धूप में डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग करवाएं।
3. धूप में ले जाने से पहले बच्चे को कैप बनाएं ताकि उनकी आंखों और चेहरे पर धूप सीधे न पड़े।
4. बच्चे को धूप में ले जाने से पहले उन्हें आरामदायक कपड़े पहनाएं ताकि सीधी धूप से उनकी त्वचा बचे।
5. अगर धूप में तेज हवा चल रही है तो बच्चे को बाहर न लेकर जाएं।

बच्चे के लिए धूप के साइड इफेक्ट्स
1. ज्यादा धूप की वजह से बच्चे में स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इसकी वजह से सनबर्न, स्किन इंफेक्शन या स्किन काला पड़ जाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
2. ज्यादा धूप से बच्चे को आंखों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!