Breaking News :
>>सिगरेट का धुआं सिर्फ फेफड़ों नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा>>मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री>>अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी>>सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त बने दीपेन्द्र चौधरी, मुख्य सचिव ने दिलाई पद की शपथ>>शादी की खुशियां बदलीं मातम में, अमेरिकी हवाई हमले में 5 की मौत>>‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़>>अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी>>उत्तराखंड में मान्यता विहीन मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, रुद्रपुर में एक और मदरसा सील>>स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई>>चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी>>संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश>>15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी>>महिलाओं को एआई और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन>>जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष उठाए प्रदेश के कृषि हित से जुड़े मुद्दे>>भारी बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, एसडीएम और तहसीलदार ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण>>विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं डीएम, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई>>संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>टनकपुर में ‘खेल महाकुंभ 2026’ का भव्य आगाज
उत्तराखण्ड

टिहरी में सूमो वाहन खाई में गिरा, पति-पत्नी सहित तीन की मौत

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर टिहरी जिले मठियाली बैंड के पास सूमो  वाहन के खाई में गिरने से पति-पत्नी सहित तीन की मौत हो गई। टिहरी की जिलाधिकारी सोनिका ने मतृकों के शव के पोस्टमार्टम घटनास्थल के पास सीएचसी में कराने के निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे यह हादसा हुआ। टिहरी गढ़वाल की तहसील कंडीसौड़ के ग्राम अंधियारी मय चापड़ा निवासी ज्योति प्रसाद पुत्र तारा दत्त (60 वर्ष) अपनी पत्नी राजपति देवी के साथ सूमो वाहन यूके 10 टीए 0032 से देहरादून की तरफ जा रहे थे। इस वाहन को गांव का युवक महादेव प्रसाद (35 वर्ष) पुत्र जगदीश प्रसाद चला रहा था।

जैसे ही वाहन चिन्यालीसौड़ से होते हुए कंडीसौड़ की तरफ पहुंचा तो मठियाली बैंड के पास पहुंचा तो चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे वाहन करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा लुढ़कते हुए नगुण नाले में जा गिरा। हादसे में चालक सहित तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर धरासू पुलिस मौके पर  पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू शुरू किया। शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला गया। साथ ही कंडीसौड़ के तसलीलदार, नगुण के पटवारी भी मौके पर पहुंच गए थे।जिलाधिकारी टिहरी के निर्देश पर मतृकों के शवों के पोस्टमार्टम की व्यवस्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ में की गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!