Breaking News :
>>चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी>>संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश>>15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी>>महिलाओं को एआई और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन>>जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष उठाए प्रदेश के कृषि हित से जुड़े मुद्दे>>भारी बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, एसडीएम और तहसीलदार ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण>>विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं डीएम, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई>>संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>टनकपुर में ‘खेल महाकुंभ 2026’ का भव्य आगाज>>ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्प- डाॅ. धन सिंह रावत>>रूस के ताबड़तोड़ ड्रोन-मिसाइल हमले से दहला यूक्रेन, 12 लोगों की मौत>>देहरादून की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, 15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा काम>>मामूली सर्दी-जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज, ये लक्षण हो सकते हैं साइनस संक्रमण के संकेत>>अल्मोड़ा में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत, SDRF ने किए शव बरामद>>बड़ी फिल्मों के बीच चमकी ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर पार किया 40 करोड़ का आंकड़ा>>प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत>>SIR को लेकर CDO अभिनव शाह ने की समीक्षा बैठक>>ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई
उत्तराखण्ड

सूमो वाहन खाई में गिरा, मां-बेटा और पोती की मौत

भीमताल, नैनीताल : धारचूला से हल्द्वानी को जा रही टाटा सूमो गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का हल्द्वानी डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

धारचूला से हल्द्वानी के लिए चली सूमो (यूए 05 टीए 1956) बोहराकून के पास हरिनगर गांव में लगभग छह सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में इंद्र सिंह (50) पुत्र कल्याण सिंह निवासी फूलतड़ी धारचूला, इंद्र की मां गंगा देवी (75) और बेटी ज्योति (19) की मौत हो गई। इसमें आठ लोग घायल हो गए हैं। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

घायलों में तीन झारखंड के भी हैं। देर रात सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल से एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। एसटीएच में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, एसडीएम एपी बाजपेयी, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने घायलों का हाल जाना। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि घायलों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा मिले। इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

ये हैं घायल 

मदन सिंह (30) पुत्र धरम सिंह बलुवाकोट पिथौरागढ़,

कमला देवी(28) पत्नी पवन सिंह इंदिरा नगर बिंदुखत्ता

शांति देवी (40) पत्नी मोहन सिंह राधाबंगर लालकुआं

मंगल राउत (40) पुत्र महादेव राउत निवासी खुटहन झारखंड

चरखूमाजी (25) निवासी खुटहन झारखंड,

विकास उर्फ विक्रम (19) पुत्र पवन मांझी, निवासी खुटहन झारखंड

भागीरथी देवी (29) पत्नी स्व. गणेश बीसाबजेड़ पिथौरागढ़

हिमांशु गोस्वामी(10) पुत्र स्व. गणेश गोस्वामी पिथौरागढ़

सूमो ने पहले बाइक को मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सूमो ने गिरने से पहले एक बाइक को टक्कर भी मारी। वाहन के पीछे से आ रहे अन्य यात्रियों ने पहले बाइक सवार को गहरी खाई से निकाला, जिसको मामूली चोट आई।

स्टीयरिंग हो गया था लॉक

चालक मदन ने बताया कि मार्ग में अचानक स्टीयङ्क्षरग लॉक हो जाने के कारण वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में मरी महिला धारचूला से बैठी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!